फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update lock down civil court agra

कोरोना का खौफ : 151 साल के इतिहास में पहली बार दीवानी कचहरी में लगे ताले

Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण दीवानी कचहरी 28 मार्च तक बंद 
आरटीओ में शनिवार से नए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेंगे

विज्ञापन
coronavirus update lock down civil court agra
दीवानी कचहरी आगरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुक्रवार को दीवानी कचहरी को 28 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। 151 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी वायरस के कारण कचहरी के दरवाजों पर ताले लगाए गए हों। 

विज्ञापन


29 मार्च को रविवार है, इसलिए कचहरी अब 30 को खुलेगी। लंबित मुकदमों में अगली तारीख भी तभी दी जाएगी। उधर, भीड़ को देखते हुए आरटीओ में शनिवार से नए डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) नहीं बनेंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इसका आदेश जारी किया था। जिला जज मयंक कुमार जैन ने शुक्रवार सुबह नौ बजे सभी न्यायालयों और कार्यालयों को बंद कराया। 

उन्होंने वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील की कि दीवानी में न आएं। इस पर सभी बाहर चले गए। इसके बाद दीवानी के चारों गेटों पर ताला लगा दिया गया। यहां पर कर्मचारी और पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी लाइसेंस भी वैधता खत्म होने पर बनेंगे

आरटीओ ने बताया कि वाहनों की फिटनेस का कार्य जारी रहेगा। फिटनेस में भी वैधता तारीख खत्म होने वाले वाहनों को ही वरीयता दी जाएगी। शुक्रवार को आरटीओ में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए 300 लोग पहुंचे। स्थायी लाइसेंस के लिए भी 250 लोग पहुंचे।

अधिवक्ताओं ने कहा, यह जरूरी था

अधिवक्ता केडी शर्मा, करतार सिंह भारतीय ने कहा कि यह जरूरी था। उन्होंने बताया कि दीवानी वर्ष 1869 में शुरू  हुई थी। दीवानी में कुल 68 अदालतें हैं। 20 खाली चल रही हैं। 48 में लगभग दो लाख केस हैं। यहां रोजाना तीन हजार केस की सुनवाई होती है।

जब फूट-फूटकर रोने लगी महिला

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ निवासी बबिता मित्तल कचहरी के गेट पर फूट फूटकर रोने लगीं। वो एक मुकदमे की सुनवाई के लिए आई थी। उनके पति मुकेश मित्तल की चार साल पहले मृत्यु हो गई है। 

उनकी मात्र एक बेटी प्रीति है। पति के मित्र ने पति से चार साल पहले पांच लाख रुपये उधार लिए थे। अब देने से मना कर रहा है। इसी का केस चल रहा है। 

गढ़ी चांदनी निवासी 62 साल की सोनकली पत्नी भगवान अपने सिविल केस के संबंध में आई थीं। मगर, निराश होकर लौटना पड़ा। पैसई, खंदौली निवासी हरी सिंह 12 वर्ष पुराने बिजली चोरी के केस, फिरोजाबाद निवासी रिंकी संपत्ति विवाद में पैरवी को आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed