{"_id":"5e7a01498ebc3e6f9507b647","slug":"coronavirus-update-foreigners-reached-government-hospital-for-tests-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में जांच कराने पहुंचे 24 विदेशी, चिकित्सक ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में जांच कराने पहुंचे 24 विदेशी, चिकित्सक ने लौटाया
Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से तीर्थनगरी वृंदावन में रह रहे विदेशी नागरिक भी भयभीत हैं। वो अपनी जांच कराना चाहते हैं। दहशत के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी जांच करने से कतरा रही है।
मंगलवार को 24 विदेशी नागरिक वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जांच करने की मांग की। लेकिन चिकित्सक ने मना कर दिया। इसके बाद विदेशी नागरिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चले गए।
दोपहर तकरीबन एक बजे सौ शैय्या अस्पताल में 24 विदेशी नागरिकों का दल पहुंचा। इन सभी ने अपने मुंह पर मास्क पहन रखा था। इनके साथ एक स्थानीय व्यक्ति भी था। जिसे गेस्ट हाउस संचालक ने इनके साथ भेजा था।

अपने देश लौटना चाहते हैं विदेशी
इन सभी लोगों ने ओपीडी कर रहे डॉ. दिलीप से अपनी कोरोना संबंधी जांच कराने को कहा। यह सुनकर चिकित्सक चौंक गए। विदेशियों ने बताया कि उन्हें अपने देश वापस जाना है, इसलिए वो जांच कराना चाहते हैं।
चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि सीएमओ कार्यालय संपर्क करना होगा। इसके बाद विदेशियों का दल वहां से चला गया। सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य टीमों ने 54 विदेशी नागरिकों की जांच की।
चिकित्सकों की टीम मंदिर आश्रमों तथा गेस्ट हाउसों में भी गई। टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. साजिद बेग और डॉ. सत्यवीर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से प्रतिदिन जांच का लक्ष्य दिया जाता है।