फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus update: doctor tried to escape from the quarantine center in Mathura

Coronavirus: क्वारंटीन सेंटर से चिकित्सक ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update: doctor tried to escape from the quarantine center in Mathura
जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल में क्वारंटीन एक चिकित्सक ने गुरुवार को भागने का प्रयास किया। क्वारंटीन तीन चिकित्सक अस्पताल के बाहर निकलकर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान एक चिकित्सक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस को देख अन्य दोनों चिकित्सक अस्पताल में चले गए। घटना की जानकारी से प्रशासन में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


वार्ड ब्वाय के संक्रमित मिलने पर हुए थे क्वारंटीन

अस्पताल के वार्ड ब्वाय के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सौ शैय्या के पूरे स्टाफ को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी और अन्य कर्मी शामिल हैं। इनमें आठ चिकित्सक हैं। बुधवार को ही इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी स्वास्थ्य विभाग ने की थी। एक दिन बाद ही तीन चिकित्सकों की लापरवाही से स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन

चिकित्सक को कराया क्वारंटीन

सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि क्वारंटीन किए गए तीन चिकित्सक सिगरेट पीने बाहर आए थे। यहां से एक चिकित्सक भाग निकले। पीछा करके पुलिस ने पकड़कर चिकित्सक को अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। चिकित्सक को चेतावनी भी दी गई है कि आगे ऐसी गलती न करें।

सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस केके गुप्ता ने बताया कि सौ शैय्या चिकित्सालय में क्वारंटीन किए गए चिकित्सकों के अस्पताल से बाहर निकलने की जानकारी मिली है। चिकित्सकों के इस कृत्य के संबंध में उच्चाधिकारी ही निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed