फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update couple admitted to isolation ward in firozabad

कोरोना : लंदन से लौटे दंपती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, अमेरिका से आए छात्र की भी होगी जांच

Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update couple admitted to isolation ward in firozabad
रैपिड रिस्पांस टीम - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की आशंका पर लंदन से लौटे टूंडला के दंपती को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पातल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। जांच के लिए दोनों के नमूने लिए गए हैं। टीम उनके परिजनों की निगरानी कर रही है। साथ ही उनके घर को सैनेटाइज किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, टूंडला में ही एक युवक 14 मार्च को अमेरिका से लौटकर आया है। वो अमेरिका में पढ़ता है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर में स्प्रे किया। साथ ही पूरे परिवार की निगरानी रखते हुए शनिवार को आइसोलेशन वार्ड में रख कर जांच की बात कही। 
विज्ञापन


टूंडला निवासी दंपती का पुत्र लंदन की एक बैंक में अधिकारी है। वो परिवार के साथ वहीं रहता है। पुत्रवधू की डिलीवरी होनी थी। इसी के चलते करीब तीन माह पूर्व उसके मां-बाप लंदन गए थे। 13 मार्च को ही लंदन से लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर को किया सैनेटाइज

इसकी जानकारी बृहस्पतिवार रात स्वास्थ्य विभाग को हुई तो टीम उनके घर पहुंच गई। टीम ने उनके घर को सैनेटाइज किया। साथ ही शुक्रवार सुबह दंपती को फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। 
 
सीएससी टूंडला के अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि लंदन से लौटे दंपती को कोरोना वायरस का संदिग्ध होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक दंपती स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा। 

उधर, टूंडला का 26 वर्षीय युवक अमेरिका में पढ़ता है। वो 14 मार्च को ही टूंडला आया है। शुक्रवार शाम को इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि युवक को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जायेगा। उसके परिवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed