फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus update: 14 people tests negative for covid 19 in firozabad

CoronaVirus: फिरोजाबाद के लिए राहत की खबर, 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 17 Apr 2020 03:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus update: 14 people tests negative for covid 19 in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार का दिन फिरोजाबाद के लिए राहत भरा रहा। पीजीआई सैफई से आई रिपोर्ट में कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव नहीं निकला। 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि सात लोगों के नमूने की जांच तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी। इस कारण इन नमूनों को दोबारा भेजा गया है। 
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ हुई थी। सुहागनगरी के लोग भी घबराए हुए थे। हर रोज स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही थी और कोरोना वायरस से लड़ने की रणनीति बदलनी पड़ रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके के बाद चिकित्सा कर्मियों ने राहत की सांस ली। इन रिपोर्ट में जमाती के संपर्क में आए लोगों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। अन्य सात लोगों के सैंपिल की जांच में तकनीकी खराबी बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सैंपल दोबारा भेजे गए

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि 21 की रिपोर्ट आई है। इसमें 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। सात लोगों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। तकनीकी कारणों से उन नमूनों की जांच नहीं हो सकी है।

जिले में अब तक कोरोना वायरस के 26 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज फिरोजाबाद के हॉटस्पाट इलाकों से हैं। हॉटस्पाट इलाकों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 20 हो गई है। टूंडला के गांव प्रतापपुर में छह मरीज मिले हैं। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed