फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus test trial at the UP Veterinary University Mathura

कोरोना वायरस: जल्द ही मथुरा में भी हो सकेगी कोविड-19 की जांच, स्थापित हुई लैब

Sat, 23 May 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:26 AM IST
सार

मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में कोविड-19 (कोरोना वायरस) की जांच के लिए शनिवार से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus test trial at the UP Veterinary University Mathura
कोरोना वायरस जांच - फोटो : ANI

विस्तार

मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में कोविड-19 (कोरोना वायरस) की जांच के लिए शनिवार से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जालमा कुष्ठ रोग संस्थान आगरा से कुछ सैंपल उपलब्ध कराएगी। इससे बाद विश्वविद्यालय को जांच के लिए जनपद आवंटित किया जाएगा, जहां से नमूने भेजे जाएंगे। फिलहाल इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन


पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में कोविड-19 लैब स्थापित हो चुकी है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन को भी दे दी। अब नमूनों की जांच का ट्रायल होना है। इसके लिए शासन ने जालमा आगरा से कुछ पॉजिटिव और निगेटिव नमूने उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, जिनकी इस लैब में जांच के बाद जालमा की रिपोर्ट से मिलान किया जा सके। इसके बाद सरकार यहां कोविड-19 की जांच के लिए नमूने भेजना शुरू कराएगी। 

विज्ञापन

लैब संचालन के लिए बजट की डिमांड

यह विश्वविद्यालय कोविड-19 लैब की स्थापना के बाद अब इसके संचालन के लिए बजट की मांग प्रदेश सरकार से करने जा रहा है। जिला प्रशासन ने सरकार से मिले 50 लाख रुपये में से विश्वविद्यालय को उक्त कार्य के लिए कोई राशि देने से इनकार कर दिया है। यह बात विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रमुख सचिव पशुधन के समक्ष रखी। 

यह भी अवगत कराया कि लैब की स्थापना में भी विश्वविद्यालय ने अपनी विभिन्न लैब के संसाधनों का उपयोग किया है। इससे भविष्य में विश्वविद्यालय के प्रयोगात्मक कार्य रुक जाएंगे। इस पर प्रमुख सचिव ने लैब संचालन के साथ ही स्थापना के खर्च की डिमांड भेजने को कहा।

विश्वविद्यालय के डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि रविवार या सोमवार से कोविड-19 लैब में जांच का काम शुरू हो जाएगा। इसका ट्रायल शनिवार को शुरू हो रहा है। इसके लिए जालमा से कुछ नमूने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed