{"_id":"5e60f4c38ebc3eeb1f5b1b89","slug":"coronavirus-people-cancled-programs-of-umrah-and-uthavani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: खौफ में आए लोग, होली मिलन ही नहीं अब उठावनी और उमरा कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: खौफ में आए लोग, होली मिलन ही नहीं अब उठावनी और उमरा कार्यक्रम रद्द
Fri, 06 Mar 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:09 AM IST
सार
कोरोना की दहशत से उठावनी, होली मिलन भी निरस्त
विज्ञापन
कोरोना की दहशत से उठावनी भी निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की दहशत के कारण बुधवार को उठावनी और होली मिलन समारोह तक निरस्त कर दिए गए। होली से पहले शहर में होने वाले होली मिलन भी स्थगित कर दिए गए हैं। बुधवार को सनराइज ग्रुप के ओम प्रकाश शर्मा के निधन के बाद उठावनी प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना वायरस की दहशत के कारण परिवार ने उठावनी का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
केवल उठावनी नहीं, बल्कि होली से पहले होने वाले ज्यादातर होली मिलन समारोह स्थगित कर दिए गए हैं। सिकंदरा फैक्टरी ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस की आगरा में दस्तक के कारण एसोसिएशन ने सात मार्च को प्रस्तावित होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया है।
भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील और जनहित में यह फैसला लिया गया है। आठ मार्च को होने वाला आगरा व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, 10 मार्च को प्रस्तावित सिंधी सेंट्रल पंचायत का होली मिलन समारोह भी निरस्त कर दिया गया है। पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा और महामंत्री गागन दास रामानी ने यह जानकारी दी।

सरकारी कार्यक्रम भी कोरोना वायरस की दहशत के कारण स्थगित और निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें छह मार्च को जीएसटी पर होने वाला मेगा सेमिनार भी है, जिसे वाणिज्य कर विभाग ने स्थगित कर दिया है।
आगरा से उमरा करने जाने वाले 250 जायरीन की यात्रा निरस्त
आगरा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मिलने के बाद आगरा से सऊदी अरब में उमरा करने जाने 250 से ज्यादा जायरीन की यात्रा निरस्त हो गई है। सभी जायरीन की फ्लाइट दिल्ली से मार्च में रवाना होनी थीं। यह टूर दिल्ली के टूर आपरेटर्स के यहां बुक करवाए गए थे।

आगरा से मक्का मदीना में उमरा करने बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। यहां से दिल्ली के टूर ऑपरेटर्स के यहां एक हफ्ते से 15 दिन की उमरा की धार्मिक यात्रा की बुकिंग की जाती है। इसमें टूर ऑपरेटर जायरीन को खाने और ठहरने के लिए होटल की सुविधा भी देते हैं।
आगरा में कोरोना के संदिग्ध पाए जाने के बाद दिल्ली से सऊदी अरब के लिए 11 मार्च, 17 मार्च और 25 मार्च को जाने वाली फ्लाइटों में आगरा के जायरीन की बुकिंग रद्द हो गई है। 11 मार्च को सदर भट्ठी, मंटोला, लोहामंडी, नई बस्ती के 25 लोगों को आगरा से सऊदी अरब जाना था। 17 को शमसाबाद, किरावली, कागारौल और शहर के तकरीबन 120 लोगों को जाना था।
वहीं 25 को भी आगरा के जायरीन की फ्लाइट है। तीनों ही फ्लाइटों से जाने वाले जायरीन अब उमरा करने नहीं जा सकेंगे। इनमें सदर भट्ठी के गुड्डू खान, नाला महावीर के मुन्ना खां, बेसन की बस्ती के फारुख व उनकी पत्नी, ताजगंज के शमीम अहमद व उनकी पत्नी शामिल हैं। इन्हें 11 को जाना था। हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि आगरा से उमरा करने को जाने वालों की यात्रा निरस्त हो गई है।

ट्रेनों में भी 300 रिजर्वेशन निरस्त करवाए
आगरा रेल मंडल में जहां होली के त्योहार पर ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा था। कोरोना की दहशत के बाद बुधवार को आगरा मंडल के स्टेशनों मथुरा, आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट में 300 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त करा दिए। डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रिजर्वेशन को रोजाना ही निरस्त करवाए जाते हैं।