फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus News Update Dm Gave Order to FIR Against Parents Of COVID 19 Patient in agra

कोरोना संक्रमित बेटे और चिकित्सक पिता पर दर्ज, अमेरिका से लौटने की जानकारी छिपाई थी

Sat, 28 Mar 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus News Update Dm Gave Order to FIR Against Parents Of COVID 19 Patient in agra
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए वाटर वर्क्स क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक और उसके चिकित्सक पिता पर लापरवाही से महामारी फैलाने पर केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


युवक 20 मार्च को अमेरिका से दुबई होते हुए लौटा था। आरोप है कि उसने और नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को नहीं दी। हद तो यह रही कि ये लोग मरीजों का उपचार करते रहे।
विज्ञापन


दंपती समेत अन्य की रिपोर्ट निगेटिव

चिकित्सक दंपती नर्सिंग होम चलाते हैं। युवक के घर लौटने के पांच दिन बाद उसका सैंपल लिया जा सका। इन पांच दिनों में नर्सिंग होम में आए मरीजों के भी अब सैंपल लिए जा रहे हैं। दंपती सहित 25 के सैंपल जांच को भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में दूसरी एफआईआर

इससे पहले रेलवे अधिकारी ने कोरोना संक्रमित बेटी को छिपा लिया था। युवती के पति में पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी। युवती का सैंपल लिया जा चुका था। उसका अब एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस: संदिग्ध मरीज की जानकारी छिपाने पर पिता के खिलाफ केस दर्ज

दो-दो साल की सजा का प्रावधान

चिकित्सक और उसके बेटे पर आईपीसी की तीन धाराएं लगाई गई हैं। ये हैं 188, 269 और 270 । 188 निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर लगती है, अन्य दोनों  ऐसी लापरवाही करने पर लगती हैं जिनसे महामारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो जाए। इन धाराओें में दोष सिद्ध होने पर दो दो साल कारावास का प्रावधान है।
 

अस्पताल के आसपास का क्षेत्र सैनिटाइज

CoronaVirus News Update Dm Gave Order to FIR Against Parents Of COVID 19 Patient in agra
आसपास के घरों को किया गया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चिकित्सक दंपती के अस्पताल के आसपास करीब डेढ़ किमी तक का क्षेत्र मॉपिंग और सैनिटाइज किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की 50 टीमें जुटीं। शनिवार से घर-घर जाकर लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग की जाएगी।

सुबह टीम क्षेत्र में पहुंच गई, घरों में जाकर सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया। दरवाजा, शौचालय, दीवार, फर्श और वाहनों को सैनिटाइज किया गया। उनको घरों में रहने की हिदायत दी गई है। नालियों और आसपास छिड़काव भी कराया गया। 

शनिवार से तीन किमी एरिया में आने वाले घरों का स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा। इसमें टीम उनकी सेहत की जानकारी कर संदिग्ध लोगों के नमूने लेगी। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि घरों को सैनिटाइज कराने के साथ लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed