फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Fir On corona virus Suspected Lady And Father in Agra

कोरोना वायरस: संदिग्ध मरीज की जानकारी छिपाने पर पिता के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 16 Mar 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Mar 2020 10:12 AM IST
सार

संदिग्ध मरीज के पिता पर महामारी फैलाने की धाराओं (आईपीसी 269 और 270) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police Fir On corona virus Suspected Lady And Father in Agra
कोरोना वायरस रैपिड रिस्पांस की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज युवती के रेलवे में अफसर पिता पर सदर बाजार थाना में महामारी फैलाने की धाराओं (आईपीसी 269 और 270) के तहत रविवार को केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोप है कि बेटी को भर्ती कराने के लिए उनके घर गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से उन्होंने झूठ बोला था कि वो बंगलूरू स्थित ससुराल जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली चली गई है, जबकि वो घर पर ही थी। पुलिस के आने पर उसे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाक्या 13 मार्च को हुआ था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने एफआईआर के आदेश दिए थे। माना जा रहा था कि युवती को भी नामजद कराया जाएगा। हालांकि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार की तहरीर में उसे नामजद नहीं किया गया। 

साक्ष्यों के आधार पर तय होगी कार्रवाई

सदर बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आईपीसी की 269 और 270 धाराएं ऐसे कृत्य पर लगाई जाती हैं जिनसे महामारी फैलने का खतरा हो। दोनों धाराओं में दोष सिद्ध होने पर दो दो साल कारावास का प्रावधान है। 

इस मामले में पहले जांच की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तय होगी। सात साल से कम की सजा का प्रावधान वाले मामलों में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।

एएमयू की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव

युवती का पति बंगलूरू में में निजी कंपनी में है और उसे कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। एक माह पहले हुई शादी के बाद दंपती इटली से हनीमून मनाकर लौटे थे। शादी के बाद पहली होली के लिए युवती आगरा आ गई थी। उसके आने के बाद पति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आई। 

इस पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 मार्च को उसका सैंपल लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की लैब में भेजा, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इसके आधार पर प्रशासन ने कोरोना की पुष्टि नहीं की बल्कि एक और सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज भिजवा दिया।

भर्ती कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी थी

इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के आधार पर महिला को भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची थी। आरोप है कि पिता ने कह दिया कि वह बंगलुरू जाने के लिए घर से दो घंटे पहले चली गई। शक होने पर टीम ने रेलवे अफसरों से बात की। पुलिस को भी बुला लिया। तब जाकर युवती को भर्ती कराया जा सका।

संदिग्ध मरीज की हालत स्थिर

कोरोना वायरस की संदिग्ध युवती को कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। यह आगरा का आठवां मामला है। इनमें से चार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में बने आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकीय टीम की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed