{"_id":"5f8316b78ebc3e9ba75c9971","slug":"coronavirus-news-one-death-and-58-case-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, राज्यमंत्री के पुत्र सहित 58 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, राज्यमंत्री के पुत्र सहित 58 नए संक्रमित मिले
Mon, 12 Oct 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। रविवार को एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। जगदीशपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला मरीज की मौत होने से संक्रमित मृतकों की संख्या 132 हो गई है। वहीं, राज्यमंत्री के पुत्र सहित 58 नए मरीज भी मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6365 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मरीज की मधुमेह अनियंत्रित स्थिति में थी। कोरोना संक्रमण होने के बाद उनके फेफड़ों में तकलीफ बढ़ने से मृत्यु हो गई। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 6365 हो गया है। इनमें 5648 मरीज ठीक हो गए हैं। 585 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 218586 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के चिकित्सक पुत्र सहित 58 और संक्रमित मरीज मिले। डॉ. जीएस धर्मेश पहले से कोरोना संक्रमित हैं और लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज का वार्ड ब्वाय भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
यहां भी मिले नए मरीज
नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी और गढ़ी चंद्रभान अछनेरा में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। मानस नगर में बुजुर्ग दंपती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगला छबीला बरहन में भी एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं।
लाजपत कुंज, नेहरू नगर, शाहगंज, न्यू आगरा, डिफेंस इस्टेट, जैतपुर कला, सदर बाजार, राम नगर कॉलोनी, कमला नगर, बसई अयेला, ककरैठा, प्रताप नगर, चावली, फ्रेंड्स कॉलोनी, मदिया कटरा, गोपालपुरा, विद्युत कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, राजपुर चुंगी, लंगड़े की चौकी में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।