{"_id":"5f8aedee8ebc3e9bef37f32b","slug":"coronavirus-news-one-death-and-51-case-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: एक और मरीज ने तोड़ा दम, 51 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: एक और मरीज ने तोड़ा दम, 51 नए संक्रमित मिले
Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा निवासी 78 वर्षीय ह्दय रोगी की शनिवार को मौत होने से कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 136 हो गई है। 51 नए मरीज भी मिले हैं। इस कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6678 पर पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि उच्च रक्तचाप की समस्या पर रोगी को 13 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती किया। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया।
श्वसन तंत्र फेल होने से शनिवार को संक्रमित की मृत्यु हो गई। कुल 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 6045 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 497 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल 234133 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
90 फीसद से ज्यादा स्वस्थ दर
राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.52 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर भी तीन फीसदी से घटकर 2.85 फीसदी है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 2.04 फीसदी दर्ज हुई है।

Trending Videos
184 टीमों ने जाना 55,203 लोगों की सेहत का हाल
स्वास्थ्य विभाग की 184 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, लोहामंडी, आवास विकास कॉलोनी, सदर, ताजनगरी, फुलट्टी, ट्रांस यमुना कॉलोनी, शाहगंज, बोदला, शास्त्रीपुरम, शमसाबाद, फतेहाबाद और बरौली अहीर में 16,528 घरों के 55,203 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान मापा।
पल्स ऑक्सीमेट्री की जांच कर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी परखी। बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस फूलने की समस्या के बारे में भी पूछा। सभी को बिना मास्क के बाहर न जाने की सीख दी। एंटी मलेरिया, आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवा दी गई।