{"_id":"606e809de3376c67801554e7","slug":"coronavirus-news-night-curfew-imposed-can-be-soon-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: ताजनगरी में जल्द लग सकता है नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या होंगी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: ताजनगरी में जल्द लग सकता है नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या होंगी पाबंदियां
Thu, 08 Apr 2021 09:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:34 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री की कोविड समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने लोगों से कहा- संभल जाओ वरना लगाना पड़ेगा नाइट कर्फ्यू
विज्ञापन
खंदारी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लग सकता है। जैसे ही कोरोना वायरस के 100 केस मिले नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। बुधवार रात मुख्यमंत्री ने आगरा समेत 12 जिलों की कोविड समीक्षा में जिला प्रशासन पर निर्णय छोड़ा है। जिस शहर में 500 सक्रिय मरीज हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त अमित गुप्ता और जिलाधिकारी समेत स्वास्थ विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री की रात 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि जो लोग नहीं संभल रहे, वे अब संभल जाएं। लापरवाही न करें। दो तीन दिन में जैसे ही प्रति दिन 100 नए मरीज मिले, हमें नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, सात दिन में आठ गुना मरीज मिले, तीन की मौत
विज्ञापन
आगरा में 456 सक्रिय मरीज हैं। नाइट कर्फ्यू में समान एवं आवश्यक वस्तुओं की परिवहन व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। ट्रांसपोर्ट कम्पनियां रात में काम कर सकेगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को सभी आवश्यक सामान की तैयारियां करने के आदेश दिए हैं।
नाइट कर्फ्यू में रात 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लग जाएगा। एक दो दिन में यह स्थिति बन सकती है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नए कोरोना मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और निगरानी समितियों को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में एक्टिव किया जाएगा।
दूसरे राज्यों से फिर हो सकता है श्रमिकों का पलायन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि दूसरे राज्यों फिर पिछले साल की तरह श्रमिकों का पलायन शुरू हो सकता है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जाए। संक्रमण का प्रसार न हो इसके लिए स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय करें। अस्पतालों में एल 2 व एल 3 श्रेणी के बिस्तरों का मरीजों के लिए इंतजाम रखें।
बुधवार को 73 नए मरीज मिले
कोरोना महामारी के 14 महीनों में दूसरी लहर के कारण संक्रमण खतरनाक स्थिति में है। बीते साल अप्रैल के मुकाबले संक्रमण की दर लगभग आठ गुना अधिक है। बुधवार को 73 मरीज मिलने के बाद इन सात दिनों में संक्रमण के 417 मामले हो चुके हैं। जबकि बीते साल इतने ही दिनों में महज 53 मरीज मिले थे।