{"_id":"5f846c9d8ebc3e9ba96a72b7","slug":"coronavirus-news-54-case-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 54 नए मरीज और मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 54 नए मरीज और मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6400 पार
Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में कोरोना वायरस के 54 नए मरीज और मिलने से सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 6419 पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 132 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 5698 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में अब तक 220803 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88.77 फीसद है। जबकि प्रति 100 मरीजों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है और सैंपलिंग में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन के चिकित्सक संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शाहगंज में एक ही परिवार में तीन लोग संक्रमित हो गए। यह मां, बेटा और बेटी हैं। गांधीनगर में बुजुर्ग दंपति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गोकुलनगर बोदला और न्यू विजय नगर में दंपती भी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
कमला नगर, फ्रेंड्स आशियाना, पांडव नगर, दयालबाग, नगला रुदा, नटराजपुरम, शास्त्रीपुरम, अहारन एत्मादपुर, न्यू आगरा, किदवई पार्क राजामंडी, सुल्तानपुरा, सिकंदरा, भावना टावर कैलाशपुरी, शमसाबाद, खेरिया मोड़ में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।