{"_id":"60781a40e2929d5bd903f99e","slug":"coronavirus-news-295-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू, पहली बार 24 घंटे में 295 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू, पहली बार 24 घंटे में 295 मरीज मिले
Thu, 15 Apr 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:55 PM IST
सार
ताजनगरी में संक्रमण के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सितंबर के बाद फिर अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन संक्रमितों की संख्या का रिकॉर्ड टूट रहा है। गुरुवार को पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 295 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या तीन दिन पहले मिले मरीजों की संख्या के दो गुना से अधिक है। गुरुवार को मिले मरीजों के अनुसार औसतन हर चार मिनट में एक मरीज मिला है। नए स्ट्रेन की तीव्रता को लेकर अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, संक्रमण से हालात भी भयावह हो रहे हैं। पिछले 48 घंटे में 537 नए मरीज मिले हैं। 12 अप्रैल को 130 मरीज मिले थे, जो तीन दिन बाद 15 अप्रैल को दोगुने से अधिक 295 हो गए। इससे पहले नौ अप्रैल को 67 मरीज मिले थे जो 12 अप्रैल को 130 हुए थे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि नए वायरस की तीव्रता अधिक होने के कारण मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिले में 1290 सक्रिय रोगी हैं।
विज्ञापन
अफसर भी नहीं समझ पा रहे तेज संक्रमण का कारण
कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती रफ्तार से चिकित्सक व प्रशासनिक अफसर भी हैरान हैं। संक्रमण की तीव्रता का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि कुछ दिन हो सके तो लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। युवाओं को सबसे ज्यादा एहतियात रखना चाहिए। नए मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
इस माह छठी बार 100 से अधिक मरीज
ताजनगरी में दूसरी बार संक्रमण अपने चरम पर है। सितंबर में नौ दिनों तक 100 से 148 तक मरीज मिले थे। अप्रैल में गुरुवार को छठी बार 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इस बार संक्रमण के मामलों में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में करीब तीन सौ मरीज मिले हैं।
आगरा में भयावह हालात: हर घंटे 10 लोग हो रहे कोरोना संक्रमित, 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े
ताजनगरी में दूसरी बार संक्रमण अपने चरम पर है। सितंबर में नौ दिनों तक 100 से 148 तक मरीज मिले थे। अप्रैल में गुरुवार को छठी बार 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इस बार संक्रमण के मामलों में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में करीब तीन सौ मरीज मिले हैं।
आगरा में भयावह हालात: हर घंटे 10 लोग हो रहे कोरोना संक्रमित, 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े