फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus Mask Sells At Foothpath Raid On Medical Store

कोरोनावायरसः छापे सिर्फ मेडिकल स्टोरों पर... मास्क की कालाबाजारी फुटपाथ पर भी

Mon, 09 Mar 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Mar 2020 11:54 AM IST
सार

तमाम छापों के बावजूद मास्क की कीमतों पर कोई लगाम भी नहीं लगी है। अभी भी ये 10 रुपये से लेकर 300 तक में बेचे जा रहे हैं। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो यह सच सामने आया...
 

विज्ञापन
CoronaVirus Mask Sells At Foothpath Raid On Medical Store
फुटपाथ पर बिक रहे मास्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में कोरोना वायरस के सात मरीज मिल चुके हैं। इससे खौफ फैला है। लोग खुद को वायरस से बचाने के लिए मास्क पहन रहे हैं। दुकानदार इस खौफ को कैश कर कर रहे हैं। कीमतें दस गुना तक बढ़ा दी हैं। साधारण मास्क 10-12  रुपये के मास्क को 100 रुपये और एन-95 मास्क को 300 रुपये में बेचने पर ड्रग विभाग ने चार मेडिकल स्टोर सील कर दिए हैं।
विज्ञापन


भगवान टॉकीज से लेकर सदर तक बिक रहे मास्क 
अब सदर बाजार, एमजी रोड, आवास विकास कॉलोनी, रामबाग, भगवान टॉकीज समेत अन्य जगह फुटपाथ और कैनोपी लगाकर मास्क की बिक्री की जा रही है। लोगों से 40-60 रुपये लिए जा रहे हैं। इन पर एमआरपी भी नहीं है।
विज्ञापन


परचून की दुकानों पर 300 रुपये तक के मास्क
आवास विकास, जगदीशपुरा, सिकंदरा में परचूनों की दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के मास्क बिक रहे हैं। इन पर एमआरपी नहीं लिखी है। दुकानदार अपनी मर्जी से रेट तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्की रसीद लें ग्राहक
फुटपाथ पर मास्क बेचे जा रहे हैं, ग्राहक इसकी पक्की रसीद जरूर लें। अगर विक्रेता रसीद नहीं दे रहा और अधिक कीमत ली जा रही है तो इसकी भी जांच की जाएगी। - राजकुमार शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर

कोरोना वायरस के खौफ के कुछ विक्रेता मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी कर रहे हैं। उनसे अपील है कि जनहित में वह वाजिब दामों पर ही इनकी बिक्री करें।  - पुनीत कालरा, मीडिया प्रभारी आगरा फार्मा एसोसिएशन

मास्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर हो रही है। इनको पकड़ने के लिए प्रशासन खुफिया विभाग की कई टीमें बनाकर पूरे शहर में स्टिंग कराए जाने चाहिए। - आशू शर्मा, जिलाध्यक्ष आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन

कालाबाजार की यह है स्थिति:
मास्क का प्रकार:
        थोक में कीमत                   बिक्री
टू प्लाई                  70 पैसे से एक रुपया          10 रुपये
थ्री प्लाई               डेढ़ से दो रुपये               25-30 रुपये
पॉल्यूशन                आठ से दस रुपये            30-80 रुपये
प्रोटेक्टिंग लेयर            50 रुपये                    150-200 रुपये
एएसएस एन-95:        65 से 80 रुपये              400-500 रुपये
एएसएसवी एन-95:      100 रुपये                   600-700 रुपये

सेनेटाइजर:
50 एमएल         25-30 रुपये             80-100 रुपये
100 एमएल       50 रुपये                  200 रुपये
500 एमएल      200 रुपये                 500 रुपये 

कालाबाजारी की शिकायत, लेकिन नहीं मिले मास्क
डीएम के यहां पर फव्वारा स्थित दवा बैंक, बल्देव ड्रग हाउस, गौरव मेडिको, श्रीजी मेडिको स्टोरेज, श्रीगणेश इंटरप्राइजेज और एमजी रोड सेंट जोंस चौराहा स्थित निखिल सर्जिकल की मास्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी की शिकायत पहुंची थी। इस पर ड्रग विभाग की टीम ने रविवार को इनके यहां छापा मारा, लेकिन टीम को मास्क और सेनेटाइजर नहीं मिला। टीम यहां से खाली हाथ लौट आई। - ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed