{"_id":"5e6110e48ebc3eeb6878e35f","slug":"coronavirus-make-sanitizer-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: बाजार से लाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर में बनाएं सेनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: बाजार से लाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर में बनाएं सेनिटाइजर
Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hand Sanitizer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज आगरा में मिलने के बाद से मास्क और सेनिटाइजर की मांग बहुत बढ़ गई है। मांग के अनुरूप बाजार में ये उपलब्ध नहीं हैं। आप घर पर भी सेनिटाइजर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित है।
दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) के रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजीत कुमार के मुताबिक दो तिहाई आइसोप्रोपिल रबिंग अल्कोहल और एक तिहाई एलोवेरा जेल को साफ बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
रबिंग अल्कोहल न मिल रहा हो तो शुद्ध आइसोप्रोपिल अल्कोहल भी ले सकते हैं, फिर इसमें एक चौथाई डिस्टिल्ड वॉटर (आसुत जल) डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे छान लें। छाना हुआ तरल सेनिटाइजर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

यदि इसे खुशबू वाला बनाना है तो छानने से पहले अपनी पसंद के अनुसार एक चुटकी लौंग पाउडर या दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। घर में बना सेनिटाइजर सस्ता होने के साथ सुरक्षित भी होगा। दो-चार बूंद हाथ पर डालें और हाथ की दोनों सतहों को सूख जाने तक रगड़ें।
सेनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल के नुकसान भी
डॉ. रंजीत कुमार के मुताबिक सेनिटाइजर का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने पर शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। सेनिटाइजर त्वचा की सतह से खून तक पहुंचकर मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
बाजार में उपलब्ध सेनिटाइजर में अगर कोई केमिकल है तो उसके अलग-अलग दुष्प्रभाव पड़ते हैं। त्वचा में खुजली और जलन पैदा हो सकती है। सेंटेड सेनिटाइजर के अत्यधिक इस्तेमाल से लीवर, किडनी, फेफड़े पर बुरा प्रभाव पड़ता है।