फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest updates uttar pradesh: nine new cases of covid in mathura

मथुरा में 10 और लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 180 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Wed, 17 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 12:14 AM IST
सार

  • उपचार के लिए अलीगढ़ जिले से मथुरा जिला अस्पताल आए वृद्ध ने दम तोड़ा, रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

विज्ञापन
coronavirus latest updates uttar pradesh: nine new cases of covid in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में सोमवार रात नगर निगम कर्मी समेत आठ और मंगलवार को दो नए संक्रमित मिले। इनमें से दो जिले के संक्रमितों में शामिल नहीं होंगे। इससे कुल संख्या 180 हो गईं। वहीं, होलीगेट क्षेत्र में अपनी बेटी के घर अलीगढ़ से आए वृद्ध ने तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन


इस तरह आठ नए कोरोना मरीज बढ़े हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 180 हो गई हैं। पॉजिटिव आए लोगों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन



नगर निगम कर्मी भी संक्रमित

सोमवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा नगर निगम का एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। होलीगेट क्षेत्र के अंतापाड़ा निवासी पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बेटी के यहां दुर्गापुरी आए अलीगढ़ निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वृंदावन के गांव राजपुर में युवक संक्रमित मिला है। युवक की जांच फरीदाबाद के निजी अस्पताल कराई गई थी। राया निवासी 64 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 

कोसीकलां निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और बरसाना के 30 वर्षीय युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप है। इनमें से अलीगढ़ निवासी वृद्ध और राजपुर के युवक की फरीदाबाद में जांच होने के कारण इन्हें जिले के संक्रमितों में शामिल किया गया है।

जिला अस्पताल में उपचार में देरी से गई वृद्ध की जान

जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के उपचार के साथ बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। शनिवार को अलीगढ़ निवासी वृद्ध की मृत्यु का कारण उपचार में देरी बना। मृतक की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। 

अलीगढ़ निवासी 73 वर्षीय वृद्ध दुर्गापुरी में अपनी बेटी के घर आया था। बीमार होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के अभाव में उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों के भी सैंपल जांच को भेजे हैं। 

सीएमओ कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया कि वृद्ध मधुमेय रोगी था। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग वृद्ध को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। यहां उसके शव का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed