{"_id":"5fd62c608ebc3e3b5d78cf14","slug":"coronavirus-latest-updates-31-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 31 नए संक्रमित मिले, 78 लोग संक्रमण से ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 31 नए संक्रमित मिले, 78 लोग संक्रमण से ठीक हुए
Mon, 14 Dec 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 31 नए मरीज मिले। 78 मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि दिसंबर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, जबकि आशंका जताई गई थी कि इस माह कोरोना संक्रमण काफी तेज से फैल सकता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई। 31 नए संक्रमित मिलने से कुल मरीजों की संख्या 9851 हो गई है। इनमें 9347 मरीज ठीक हो गए हैं।169 की मौत हो चुकी है। 335 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में रविवार तक 3.89 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। एक दिसंबर को स्वस्थ होने की दर 91 फीसदी थी, वह 13 दिसंबर को बढ़कर लगभग 95 फीसदी हो गई। संक्रमित होने की दर 2.65 फीसदी से गिरकर 2.52 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, न्यू आगरा में रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्यों (31 वर्ष की महिला व 17 वर्ष के युवक) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराए गए हनुमान नगर निवासी मरीज में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
मारुति एस्टेट, फ्रेंड्स विहार, दयालबाग, सुल्तानपुरा गुम्मट, राम नगर जगदीशपुरा, एमएम गेट में रहने वाले मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। अधिकतर मरीज 50 वर्ष से कम आयु वाले हैं। बोदला की 74 की बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मारुति एस्टेट, फ्रेंड्स विहार, दयालबाग, सुल्तानपुरा गुम्मट, राम नगर जगदीशपुरा, एमएम गेट में रहने वाले मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। अधिकतर मरीज 50 वर्ष से कम आयु वाले हैं। बोदला की 74 की बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।