{"_id":"5f084ca78ebc3e63ca4d9c92","slug":"coronavirus-latest-update-three-more-cases-of-covid-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: जिला अस्पताल की वार्ड आया सहित तीन कोरोना संक्रमित, 280 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: जिला अस्पताल की वार्ड आया सहित तीन कोरोना संक्रमित, 280 पर पहुंचा आंकड़ा
Fri, 10 Jul 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Coronaindia, Coronavirus Test
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में जिला अस्पताल की वार्ड आया सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। इनमें 247 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल में वार्ड आया के रूप में तैनात एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकली। जिला अस्पताल की कर्मचारी के कोरोना संक्रमित निकलने से अन्य स्टाफ की भी जांच कराई गई है। कर्मचारी मोहल्ला बागवान की निवासी है।
विज्ञापन
यहां भी मिले नए मरीज
मोहल्ला कृष्णा नगर में एक 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है। करहल रोड द्वारिकाधीश मंदिर के पास रहने वाला 20 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। युवक हाल ही में नोएडा से आया था।
तीनों कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव भिजवाया। एसडीएम रजनीकांत पांडेय और सीओ सिटी अभय नारायण राय ने तीनों मोहल्लों में पहुंचकर संबंधित गलियों को सील कराया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के घर और गलियों को सैनिटाइज किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी।