फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update News: two more death and eight new covid patient in agra

आगरा में दो और कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 79 पर पहुंचा मौत का आंकड़ा

Tue, 23 Jun 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 12:41 AM IST
सार

आगरा में 22 जून तक 1147 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 953 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update News: two more death and eight new covid patient in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या बढ़कर 79 हो गई है। साथ ही आठ नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1147 पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

 
मरने वालों में हरीपर्वत क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय अस्थमा रोगी और गुर्दे की गंभीर बीमारी से ग्रस्त 83 वर्षीय बुजुर्ग हैं। दोनों मरीजों को कोरोना संक्रमित होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



संबंधित खबर: प्रियंका का ट्वीट- 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत, आगरा के डीएम बोले- गलत हैं आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सीओपीडी व गुर्दा रोगियों में कोरोना संक्रमण होने के बाद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। एसएन मेडिकल कॉलेज में दोनों की मृत्यु हो गई। अब मृतक संख्या 79 हो गई है। 

अब तक 1147 संक्रमित

जिलाधिकारी ने बताया कि आठ नए मरीज भी मिले हैं। 16 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में अब तक 1147 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 953 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी 116 मरीजों का उपचार चल रहा है।

संबंधित खबर: आगरा में 28 कोरोना संक्रमितों की मौत के पीछे लापरवाही की आशंका, होगी जांच

नए संक्रमित मरीजों में एक शमसाबाद निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग हैं। यहां पहले भी मरीज मिल चुके हैं। सदर बाजार के टुंडपुरा में 23 साल की युवती और न्यू आगरा में 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।

पुलिस में थम नहीं रहा संक्रमण, अब तक 20 

पुलिस में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 20 संक्रमित मिल चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को पुलिस लाइन का एक और रसोइया संक्रमित मिलने के बाद अब अफसर सभी की रिपोर्ट ले रहे हैं। 

मालूम किया जा रहा है कि किसी को बुखार, जुकाम या खांसी तो नहीं है। एसपी सिटी ने बताया कि किसी में भी लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने के साथ कोरोना बचाव के उपायों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed