आगरा में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार, 95 फीसदी से ज्यादा हुए ठीक
आगरा में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 33 नए मरीज मिले। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि इनमें 95 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। दिसंबर में संक्रमण की रफ्तार भी कम हुई है।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार तक 405460 लोगों की जांच हो गई है। इनमें कुल 10028 संक्रमित मिले हैं। 9586 लोग ठीक हो गए हैं। 169 मरीजों की मौत हो गई। स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी पर पहुंच गई है। संक्रमण दर 2.47 फीसदी पर आ गई है।
संक्रमण की रफ्तार घटी
शहर में तो कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई ही है, देहात में और ज्यादा कमी आई है। गांवों और कस्बों में अब 15 दिन में एक-दो संक्रमित ही मिल रहे हैं। इस कामयाबी से 'आगरा मॉडल' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शासन स्तर से इसे उन शहरों में लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: 'आगरा मॉडल' फिर चर्चा में, ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले शहरों में होगा लागू
आगरा में सीएचसी पर भी जांच की सुविधा की है। ट्रैकिंग सिस्टम तेजी से कार्य कर रहा है। संपर्क में आए लोगों के यहां जाकर उन्हें होम क्वारंटीन करने और जांच को नमूना लेने से दर काफी कम हुई है। अब आगरा मॉडल की तारीफ हो रही है, रिपोर्ट भी शासन को भेजी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।