{"_id":"5f68aa25f50f4a6d271f6dd6","slug":"coronavirus-latest-update-news-148-new-patients-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 144 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 5000 के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 144 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 5000 के करीब
Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो चुका है। इसी का नतीजा है कि रोज नए मरीजों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सोमवार को 148 नए मरीज दर्ज किए गए। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व रविवार को 144 और शनिवार को 105 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक जिले में 4,998 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3,942 ठीक हो गए हैं। 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। 938 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 586 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सोमवार तक जिले में 169412 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीज बढ़ने से संक्रमण की दर 24 घंटे में 2.90 से बढ़कर 2.95 फीसदी हो गई है। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78.87 रह गई है। इससे पहले यह दर 84 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
तीन डॉक्टर समेत एसएन की छात्रा हुई संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा संक्रमित हो गई हे। अब कुल 26 विद्यार्थी संक्रमित हो गए हैं। तीन सरकारी और एक निजी चिकित्सक भी संक्रमित हो गए हैं। इसमें दो एसएन मेडिल कॉलेज, एक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर शामिल हैं। देवरी रोड रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं।
कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, नगला राया, शास्त्रीपुरम, एत्माउदौला, बमरौली कटारा, नैनाना जाट, कोतवाली धौलपुर, सैनिक विहार, बिचपुरी, जज कंपाउंड सिविल लाइन, गैलाना रोड, खटीकपाड़ा, रुई की मंडी, किरावली, कालिंदी विहार, चिललीपाड़ा, अशोक विहार, औलिया रोड, राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।