फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Update: Violation Of Lockdown In COVID Hotspots Area Of Agra

आगरा में कोरोना: संक्रमित क्षेत्रों में नहीं हो रही निगरानी, घरों से बाहर घूम रहे लोग

Sat, 09 May 2020 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest News Update: Violation Of Lockdown In COVID Hotspots Area Of Agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रोज कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार तक यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया। इसके बावजूद हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। सख्ती से निगरानी और जरूरी सामान की होम डिलीवरी नहीं होने के कारण यहां के लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कभी पानी के लिए तो कभी सब्जी, दूध व अन्य सामान के लिए लोग लॉकडाउन तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
आजाद नगर, खंदारी : पानी के लिए निकलना मजबूरी

खंदारी के आजाद नगर में शुक्रवार को लोग पानी के कैंपर लेकर घरों से निकले। बल्लियों के कारण कैंपर की गाड़ी अंदर नहीं आ पाती है। इसी तरह सब्जी और दूध के लिए भी यहां लोग लॉकडाउन तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन



स्थानीय निवासी शाहिद ने बताया कि पानी के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ रहा है। अगर पानी के कैंपर, सब्जी और दूध घर तक पहुंच जाए तो लोग न निकलें। मोहसिन ने कहा कि लोग निकल तो रहे हैं लेकिन इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। न तो जरूरी सामान आ रहा है, न ही निगरानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरपुरा : सब्जी के लिए निकले लोग

जगदीशपुरा के इस हॉटस्पॉट को 20 से ज्यादा दिन हो गए। सब्जी की ठेल मोहल्ले में नहीं आ रही है। यहां लोग सब्जी के लिए बल्लियां पार करके आसपास जा रहे हैं। 

क्षेत्र के किशोरपुरा निवासी होतीलाल ने बताया कि सुबह और शाम को पुलिस को ज्यादा निगरानी करनी चाहिए। इसी समय लोग ज्यादा निकलते हैं। होम डिलीवरी की व्यवस्था भी होनी चाहिए। 

संतोष कुमार ने बताया कि किसी को दवाई लानी है तो किसी को डॉक्टर के पास जाना है। अगर यहीं डॉक्टर आ जाएं और दवाई घर पर मिल जाएं तो लोग न जाएं। 

महावीर नाला, मंटोला : सड़क पर घूम रहे लोग

शहर के सबसे पहले हॉटस्पॉट में से एक है मंटोला। यहां शुरू में सख्ती थी। अब दोपहर को लोग निकल रहे हैं। पुलिस की तैनाती थोड़ी दूरी मदीना तिराहे पर है। वहां तक लोग चले जाते हैं और वापस आ जाते हैं।

स्थानीय निवासी मोहम्मद इमरान का कहना है कि शुरू में सभी लोग घरों में ही रहे लेकिन जब जरूरी सामान नहीं मिला तो इसके लिए निकलने लगे। प्रशासन को व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। 

चांद मोहम्मद ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि वे बाहर न निकलें, इससे संक्रमण का खतरा है, प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए कि जरूरी सामान का इंतजाम करे। 

संक्रमण का सिलसिला 

1. मंटोला, ढोली खार : तीन मई को भी संक्रमित मिला है।
2. जगदीशपुरा : तीन मई को नया मरीज मिला है।
3. कमला नगर : दो मई को एक और संक्रमित मिला है।
4. खंदारी क्षेत्र : लगातार मिल रहे मरीज, 29 अप्रैल को भी मिला।
5. धूलिया गंज, फ्रीगंज आस पास : संक्रमण रुक ही नहीं रहा, तीन मई को एक संक्रमित बढ़ गया।

अब केस दर्ज किया जाएगा : एसपी सिटी 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हॉटस्पॉट में से कुछ जगहों से शिकायत आई हैं कि लोग घरों से निकल रहे हैं। सभी जगह निगरानी समिति लगाई गई हैं। जो लोग घरों से निकल रहे हैं, उन पर केस दर्ज किया जाएगा। सभी जगह होम डिलीवरी के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए फोन नंबर जारी किए जा चुके हैं। लोग इन पर कॉल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed