आगरा: छह नए कोरोना संक्रमितों से 843 पर पहुंचा आंकड़ा, अब तक 707 हुए ठीक, 30 की मौत
- 843 कोरोना संक्रमितों में से 707 हो चुके हैं ठीक
- अभी 105 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक संख्या अब 30 हो गई है। रामनगर की पुलिया क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय महिला की गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक और मामले में मृत्यु के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शुक्रवार को 11 और मरीज डिस्चार्ज भी हुए। इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 707 हो गई है। स्वथ्य होने की दर 84.16 फीसदी है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अभी 105 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।जिले में अब तक 11649 सैंपल लिए जा चुके हैं।
1,268 लोगों की जांच कर दीं दवाएं
इसके अलावा 17 टीमों ने 1028 घरों के 4,747 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए जुकाम-खांसी, बुखार के बारे में रिपोर्ट बनाई। एसीएमओ डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि लोगों को घरों से बेवजह बाहर न जाने से भी मना किया है।
चिकित्सक मरीजों को फोन पर देंगे परामर्श
मेडिसिन विभाग: 9045281466, 9045290421
सर्जरी विभाग: 9045271466
टीबी एंड चेस्ट: 9045240421
अस्थि रोग: 9045071466
चर्म रोग: 7310640421
प्रसूति एवं स्त्री रोग: 9045171466
बाल रोग: 9045329042
मानसिक रोग: 9557891482, 05622986077
नेत्र रोग: 8979829042
ईएनटी: 9557891628
दंत रोग: 7457891612