{"_id":"5ed370948ebc3e90a24a7524","slug":"coronavirus-latest-news-two-young-man-test-positive-for-covid-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना के दो और मरीज मिले, अब तक 40 संक्रमित, 24 हो चुके हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना के दो और मरीज मिले, अब तक 40 संक्रमित, 24 हो चुके हैं ठीक
Sun, 31 May 2020 02:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 May 2020 02:23 PM IST
सार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार मिलने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में रविवार को दो और युवकों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। छह लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब सक्रिय मामले 14 रह गए हैं। अब तक 24 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
नए कोरोना मरीजों में एक युवक कस्बा भोगांव का रहने वाला है। यह अलीगढ़ जिले के अतरौली में काम करता है। लॉकडाउन में वहां से घर लौटा है। दूसरा युवक दिल्ली से आया है। यह एलाऊ क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों को भोगांव स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शनिवार को तीन मिले थे मरीज
इससे पूर्व शनिवार को मेडिकल कॉलेज सैफई से 43 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से तीन कोरोना संक्रमित निकले। इनमें एक युवती भी है। यह चार दिन पहले ही गुरुग्राम (हरियाणा) से लौटी थी। दूसरा संक्रमित कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ावली निवासी युवक है, जो महाराष्ट्र से लौटा था।
तीसरा संक्रमित भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा का निवासी युवक है, यह भी दिल्ली से लौटा था। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नए मरीजों के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। इन इलाकों को सील कर दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई गई है।