फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news: one death and 118 new patients of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 117वीं मौत, 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 18 Sep 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2020 12:19 AM IST
सार

  • ताजनगरी में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4500 के करीब पहुंचा, अब तक 117 मरीजों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
coronavirus latest news: one death and 118 new patients of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। गुरुवार को एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में पहली बार 118 नए मरीज भी मिले हैं। यह छह महीने में नए मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व बुधवार को 110 और मंगलवार को 114 नए मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


शहर के राजपुर चुंगी निवासी 41 वर्षीय मधुमेह रोगी महिला की मौत से गुरुवार को संक्रमित मृतकों की संख्या 117 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला मधुमेह टाइप-टू की रोगी थी। 11 सितंबर को तबियत बिगड़ने पर वह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन



उसी दिन महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित होने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। गुरुवार दोपहर को तकरीबन एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो चिकित्सक, दो बैंककर्मी सहित 118 संक्रमित

जिलाधिकारी ने बताया कि 24 घंटे में पहली बार 118 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 4495 हो गई है। इनमें 3528 मरीज ठीक हो गए हैं। 850 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 538 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। गुरुवार तक जिले में 159806 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


नए मरीजों में एसएन मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल के एक-एक चिकित्सक के साथ पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी के साथ संजय प्लेस स्थित एक बैंक के दो कर्मचारी भी हैं। इसके अलावा बरौली अहीर के एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को कुल 118 नए मरीज मिले और एक संक्रमित मधुमेह रोगी की मौत हो गई।

आईडीबीआई बैंक के दो कर्मचारी और बैंक के फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित मिला। कावेरी विहार, बरौली अहीर के एक ही परिवार के तीन पुरुष और दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रांसयमुना कॉलोनी के एक परिवार के एक पुरुष और एक महिला, मधुनगर में एक परिवार का एक पुरुष और एक महिला, लहर पट्टी शमसाबाद के एक परिवार की एक बालिका और एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

 

लगातार पांचवें दिन 100 से अधिक नए मरीज

कांतिनगर, बाह में छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें चार एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी, सीएचसी बाह की स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कमला नगर के एक ही परिवार के दो पुरुष संक्रमित मिले हैं।

 

लगातर पांचवें दिन 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज मिले हैं।
- 13 सितंबर - 109
- 14 सितंबर - 111
- 15 सितंबर - 114
- 16 सितंबर - 110
- 17 सितंबर - 118

 

 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed