फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news markets will open from 9 am to 9 pm in agra

आगरा में चार घंटे की 'राहत' और बढ़ी, अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार

Mon, 20 Jul 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 12:19 AM IST
सार

  • चार घंटे बढ़ाया गया समय, अब 12 घंटे खुलेंगी दुकानें
  • रक्षाबंधन पर लॉकडाउन से छूट देने की मांग

विज्ञापन
coronavirus latest news markets will open from 9 am to 9 pm in agra
लोहामंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाजार अब 12 घंटे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। प्रशासन ने दुकान खोलने के लिए चार घंटे का समय और बढ़ा दिया है। व्यापारियों की यह भी मांग थी कि रक्षाबंधन पर शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी से छूट दी जाए। लेकिन इसमें अभी राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन


ताजनगरी में बाजारों को लेकर रविवार को तीसरी बार प्रशासन ने गाइडलाइन में बदलाव किया है। नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि दुकानें सोमवार से आठ घंटे की जगह 12 घंटे खुलेंगी। रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। 
विज्ञापन



शासन ने भी बाजारों के समय में परिवर्तन के आदेश दिए थे। जिसके बाद शहर के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में कोई छूट नहीं रहेगी। साप्ताहिक बंदी पूर्व की तरह जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों जो पांच दिन का समय मिला है, उसी के अनुरूप उन्हें रक्षाबंधन पर व्यवसायिक गतिविधियों अनुमति होगी। शनिवार व रविवार को होने वाली 55 घंटे की बंदी के दौरान बाजारों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

रक्षाबंधन पर लॉकडाउन से छूट देने की मांग

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को एडीएम सिटी से भेंट कर रक्षाबंधन पर लॉकडाउन से छूट और बाजारों का समय बढ़ाने की मांग रखी। मिठाई प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिशिर भगत, अध्यक्ष भूपेंद्र सोबती, महामंत्री हरेश अग्रवाल, डीसी शर्मा ने कहा रक्षाबंधन पर बाजार खोलने के शासन के निर्णय का इंतजार करेंगे।

'मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे'

भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा रक्षाबंधन त्योहार पर बाजारों को छूट मिलनी चाहिए। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। लॉकडाउन और कोरोना काल में व्यापार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

मुख्य बाजारों में सन्नाटा... कॉलोनियों में खुली दुकानें

लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा रहा। चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करती रही। बेवजह निकले लोगों के चालान भी काटे गए लेकिन कॉलोनियों में सख्ती नहीं रही। यहां न केवल दुकानें खुलीं, बल्कि लोग भी बाहर निकले। पुलिसवालों ने कार्रवाई भी नहीं की। यह हाल तब था जबकि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी डीजी जेल आनंद कुमार शहर में मौजूद थे। 

डोर टू डोर सर्वे में होगी सांस रोगियों की तलाश    

कमिश्नर अनिल कुमार ने रविवार रात 10 बजे आयुक्त सभागार में 55 घंटे की साप्ताहिक बंदी और संक्रमण रोकथाम के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीमें डोर टू डोर सर्विलांस अभियान में सांस रोगियों की विशेष पहचान करें। उन्हें चिन्हित कर टेस्ट कराएं। सर्विलांस में कोई घर न छूट पाए।

उन्होंने कोविड व नान-कोविड अस्पतालों में सुविधाओं व कंट्रोल रूम निगरानी के लिए सीडीओ जे रीभा को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों के लिए और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। रात 11 बजे तक चली बैठक में डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, नगर आयुक्त, सीएमओ, एसएन प्रार्चाय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed