फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Eight More Cases Of COVID In Mathura

मथुरा में कोरोना के आठ नए मरीज मिले, इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 09:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 09:23 PM IST
सार

जिले में अब तक 96 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 60 लोग ठीक हो गए हैं, 30 सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Latest News Eight More Cases Of COVID In Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए केस मिले हैं। गुरुवा की देर रात आई रिपोर्ट में छह लोग छाता के रहने वाले हैं, जबकि अधिवक्ता और अस्थाई जेल का बंदी भी शामिल है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 हो गई है। बंदी को गिरफ्तार करने वाले थाना हाईवे के इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं। 

विज्ञापन


तहसील छाता निवासी सब्जी विक्रेता की पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। देर रात आई रिपार्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 
विज्ञापन



मरीजों में पांच और छह वर्ष के दो बच्चे, 15 वर्षीय किशोरी और तीन अन्य व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

68 वर्षीय अधिवक्ता संक्रमित

इधर, मथुरा शहर के गुरुनानक नगर निवासी 68 वर्षीय अधिवक्ता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेट किया गया है। परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 

मथुरा की अस्थाई जेल में बंदी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। बंदी को गिरफ्तार करने वाली थाना हाईवे पुलिस टीम को क्वारंटीन किया गया है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed