{"_id":"5fd272de8ebc3e3d46614491","slug":"coronavirus-latest-news-44-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: फिर बढ़ा नए मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 44 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: फिर बढ़ा नए मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 44 नए संक्रमित मिले
Fri, 11 Dec 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ गया। गुरुवार को 44 नए संक्रमित मिले। इससे पूर्व बुधवार को 26 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को 20 मरीज ही मिले थे। यह तीन महीने में सबसे कम आंकड़ा है।
विज्ञापन
जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 9754 पर पहुंच गया है। इनमें 9164 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 168 मरीजों की मौत हो गई है। 432 का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.95 फीसद पर पहुंच गई है। गुरुवार तक 380789 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय कर्मचारी सहित 44 संक्रमित
गुरुवार को डाकखाना और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कर्मचारी संक्रमित मिला है। दयालबाग में सात और बरौली अहीर में तीन मरीज मिले हैं। केशवकुंज प्रताप नगर में एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
पटेल नगर जीवनीमंडी, न्यू राजामंडी, प्रेम भवन कॉलोनी दयालबाग, कावेरी कौस्तुभ सिकंदरा, एलोरा एन्क्लेव दयालबाग, शिवपुरी कॉलोनी, ईदगाह बस स्टैंड, सीएचसी अछनेरा, सिकंदरा, कर्मयोगी कमला नगर, पार्श्वनाथ पंचवटी ताजनगरी में संक्रमित मिले हैं।
राममोहन नगर सिकंदरा, द्वारिका, अर्जुन नगर, देवरी रोड, नई आबादी, नार्थ विजय नगर कॉलोनी, बल्केश्वर, आंवलखेड़ा, नगला बिहारी पिनाहट, विप्रावली, राधाविहार कॉलोनी कमला नगर और दिल्ली गेट में भी लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राममोहन नगर सिकंदरा, द्वारिका, अर्जुन नगर, देवरी रोड, नई आबादी, नार्थ विजय नगर कॉलोनी, बल्केश्वर, आंवलखेड़ा, नगला बिहारी पिनाहट, विप्रावली, राधाविहार कॉलोनी कमला नगर और दिल्ली गेट में भी लोग संक्रमित पाए गए हैं।