आगरा में कोरोना: ये इलाके फिर बन रहे संक्रमण के हॉटस्पॉट, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश
- दयालबाग, कमला नगर व शाहगंज में होगी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग
- जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कोविड समीक्षा में दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग, कमला नगर और शाहगंज क्षेत्र फिर से हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां तीन दिनों में सबसे ज्यादा नए केस आए हैं। मंगलवार को कोविड समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और नियमित कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से आगरा में भी सतर्कता बढ़ गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। प्रत्येक यात्री की आरटीपीसीआर जांच हो। 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहे। 45 से 60 वर्ष के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाए।
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और घर से बाहर दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहार के मद्देनजर संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है। सीएमओ डॉ. आरसी पाण्डेय ने डीएम को बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है।
वीएलई पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जनसेवा केंद्र के जो वीएलई कार्य में रुचि नहीं लेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि 1.65 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
एसएन कोविड अस्पताल में चार मरीज, तीन आईसीयू में
कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आइसोलेशन वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और आईसीयू में इलाज करा रहे हैं।
कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. अजित चाहर ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ने पर अस्पताल में भी गंभीर हाल के संक्रमित मरीज भर्ती होने आ रहे हैं। दो दिन में तीन नए मरीज आए हैं।
भर्ती चारों मरीजों में से तीन को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी भी है। इनको सांस लेने में परेशानी होने और ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा।
आइवरमेक्टिन-रेमडेसिविर का किया जा रहा स्टॉक
एसएन में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की 1.60 लाख टैबलेट का भंडार है। आइवरमेक्टिन की करीब 1200 और रेमडेसिविर के 140 इंजेक्शन हैं। इनकी कॉलेज प्रशासन और खरीद कर रहा है।