फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus infection speed doubles in Agra

आगरा में कोरोना : दोगुना हुई संक्रमण की रफ्तार, हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड, चिंताजनक हैं ये आंकड़े

Sat, 05 Sep 2020 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2020 01:46 PM IST
सार

  • आगरा में शुक्रवार तक 3204 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
  • ठीक होने की दर 79 प्रतिशत, अब तक 2531 मरीज हुए ठीक।

विज्ञापन
Coronavirus infection speed doubles in Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में पिछले आठ दिन में ही 531 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पिछले आठ दिन से ही तुलना करें तो संक्रमण की रफ्तार लगभग दोगुनी हो गई है। बीते सप्ताह 278 संक्रमित मिले थे। एक दिन में संक्रमित मिलने का रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार को 75 मिले थे। शुक्रवार को रिकॉर्ड टूट गया, 88 मरीज मिल गए।

विज्ञापन


इस बीच राहत यह है कि ठीक होने की दर भी तेज हुई है। 79 फीसदी संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इनकी संख्या 2531 है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल नमूनों में से 2.5 फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक 1,27,881 नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को 2698 नमूने लिए गए। संख्या पहले से बढ़ी है। 21 अगस्त को 2,069 नमूने लिए गए थे।

विज्ञापन

ऐसे बढ़े मरीज

04 सितंबर : 88
03 सितंबर : 75
02 सितंबर :  71
01 सितंबर : 69
31 अगस्त : 64
30 अगस्त : 65
29 अगस्त : 56
28 अगस्त : 43
कुल केस 531

27 अगस्त : 39
26 अगस्त : 42
25 अगस्त  : 40
24 अगस्त  : 33
23 अगस्त : 38
22 अगस्त  : 36
21 अगस्त  : 24
20 अगस्त  : 26
कुल केस 278

नमूने ज्यादा, इसलिए संक्रमित ज्यादा :सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि नमूनों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस कारण संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं। पहले एक दिन में दो हजार नमूने लिए जा रहे थे। अब लगभग 3000 लिए जा रहे हैं।

सामाजिक दूरी का पालन नहीं... इससे बढ़ा संक्रमण :डॉ. पचौरी

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि  बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा, इससे संक्रमण बढ़ा है। लापरवाही ज्यादा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। जिस तरह पहले सैनिटाइजेशन हो रहा था, वैसे अब नहीं हो रहा है।

पुलिस की ढिलाई, नहीं कट रहे चालान :डॉ. उपाध्याय

आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय का कहना है कि अनलॉक में पुलिस भी ढिलाई बरत रही है। जैसे पहले मास्क न पहनने के चालान काटे जा रहे थे, वैसे अब नहीं काटे जा रहे हैं। बाजारों में भीड़ रहती है। लोगों को समझना होगा कि  लापरवाही से संक्रमण बढ़ रहा है, संभल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed