{"_id":"5e982a928ebc3e77b5393fd0","slug":"coronavirus-infection-in-seven-doctors-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Agra: अब तक सात चिकित्सक कोरोना की चपेट में आए, इनमें तीन सरकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Agra: अब तक सात चिकित्सक कोरोना की चपेट में आए, इनमें तीन सरकारी
Thu, 16 Apr 2020 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। जिले में अब तक सात चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें तीन सरकारी और चार निजी चिकित्सक शामिल हैं।
सात चिकित्सकों में से तीन को कोरोना वायरस अपने परिजनों से मिला है। इसमें नामनेर क्षेत्र में स्थित चिकित्सक पिता और बेटा, वाटर वर्क्स क्षेत्र निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ को अमेरिका से लौटे बेटे से हुआ।
घटिया आजम खां और छत्ता क्षेत्र के चिकित्सकों को उनके मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। एसएन मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक और सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
यह सभी अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इन सात में से नामनेर स्थित अस्पताल के चिकित्सक पिता-पुत्र का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि आगरा जिले में बृहस्पतिवार तक 167 संक्रमित मिल चुके हैं।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों को अपनी सुरक्षा भी चुनौती बन गई है। अब किस मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में चिकित्सकों को सुरक्षा संसाधनों की पूरी व्यवस्था की जाए।
चिकित्सक पिता-पुत्र की हालत में सुधार
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र की हालत में अब सुधार है। उन्हें पहले जीवन रक्षा प्रणाली (वेंटीलेटर) पर रखा गया था। अब इसे हटा दिया गया है। दोनों आईसीयू में हैं।