फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: two more positive case of Covid-19 in agra

Coronavirus Update: आगरा में दो और नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 50

Mon, 06 Apr 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: two more positive case of Covid-19 in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं। सोमवार को दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों लोग संक्रमित चिकित्सक पिता-पुत्र के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 50 हो गई है। 
विज्ञापन


दो अप्रैल को शहर के एक अस्पताल संचालक चिकित्सक पिता-पुत्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। दोनों का इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर आगरा प्रशासन ने अस्पताल को सील करते हुए स्टाफ व यहां आने वाले 139 लोगों के सैंपल जांच को भेजे थे। 
विज्ञापन


सोमवार को इन लोगों की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिली। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि एक सैंपल की जांच दोबारा होगी। पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया जिले में कोरोना के कुल 50 केस हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में चल रहा है चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज

इस आंकड़े में चिकित्सक पिता-पुत्र को प्रशासन ने शामिल नहीं किया है, क्योंकि दोनों का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। अगर इन्हें भी मिला जाए तो जिले से संबंधित 52 केस हो जाएंगे। इनमें 31 संक्रमित जमाती हैं, जो दिल्ली से लौटे हैं। आगरा के आठ लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित
- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
- जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
-  रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
- डॉक्टर और उनका बेटा : दोनों का उपचार चल रहा है।
- कॉलेज संचालक का यूके से लौटा बेटा : वो अस्पताल में भर्ती है।
- ऑटोमोबाइल कारोबारी की लंदन से लौटी बेटी : उपचार चल रहा है।
- 2 अप्रैल साईं की तकिया क्षेत्र में अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। 
- 3 अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात से लौटे सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
- 3 अप्रैल को दुबई से लौटे आगरा निवासी युवक में भी कोरोना।  
- 4 अप्रैल को 25 और लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। 
- 5 अप्रैल को दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
- 6 अप्रैल को कोरोना के दो नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed