फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: three more case of Covid-19 in firozabad

Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के तीन नए मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या हुई 99

Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
सार

  • वृद्ध की मंगलवार शाम को आई कोरोना रिपोर्ट, तीन दिन पहले हो चुकी है मृत्यु 
  • जिले में अब तक 99 संक्रमित, इनमें दो की मौत, 10 मरीज हो चुके हैं ठीक

विज्ञापन
CoronaVirus In UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: three more case of Covid-19 in firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मंगलवार शाम को तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि इनमें से एक वृद्ध की तीन दिन पूर्व मौत हो चुकी है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 हो गई है। इनमें दो संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 10 लोग ठीक हो गए हैं। इस तरह से जिले में 87 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय वृद्ध को 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज से पूर्व उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया था। 

विज्ञापन

जनवरी में अमेरिका से लौटे थे वृद्ध

वृद्ध का एक पुत्र अमेरिका में रहता है और वृद्ध अपने पुत्र के पास से जनवरी माह में लौटकर आए थे। मंगलवार शाम मृत वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जलेसर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। 

 

शहर के मोहल्ला नाले की पुलिया क्षेत्र का भी 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। यह युवक भी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। जिले में अब तक 98 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि तीन और कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं। अब संख्या 99 हो चुकी है। इनमें 87 मामले सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। उनके घरों और आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। 

चिकित्सकों को किया क्वारंटीन

चाऊ मोहल्ला क्षेत्र में गर्भवती के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आने वालों सूची में शामिल शहर के प्रमुख चिकित्सकों के अलावा उनके स्टाफ के सैंपल मेडिकल कॉलेज में लिए गए। चिकित्सकों को घर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। गर्भवती के परिजनों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है। 
 

नौ साल की बालिका ने जीती कोरोना से जंग 

जिले में तक दो और मरीज कोरोना से जंग जीत गए। इनमें से एक नौ साल की बालिका भी है। ये जमातियों के संपर्क में आए संक्रमित मरीजों से संक्रमण का शिकार हुई थी। इन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मंगलवार तक जिले में कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10 हो गई है। 

एफएच मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय युवती और नौ वर्ष की बालिका मंगलवार को कोरोना संक्रमण हो गई। इनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड से हटाकर अन्य स्थान पर क्वारंटीन कर दिया गया है। 

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1065 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 905 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 14 लोगों की पुन: जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed