फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: More Positive Cases Of Covid 19 In Mathura firozabad

Coronavirus: मथुरा में 15 साल का किशोर कोरोना संक्रमित, फिरोजाबाद में दो नए मामले मिले

Sun, 12 Apr 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus In UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: More Positive Cases Of Covid 19 In Mathura firozabad
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को आगरा के बाद मथुरा और फिरोजाबाद में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। मथुरा में एक 15 वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया है। उधर, फिरोजाबाद जिले में दो और मरीज मिले हैं।  
विज्ञापन


मथुरा में संक्रमित मिला किशोर ओल गांव का रहने वाला है। यह वही गांव है, जहां दिल्ली से आए 30 जमाती रुके थे। किशोर 15 लोगों के साथ भरतपुर जमात में लौटा था। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है। जांच में किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

 
एक और मरीज के साथ मथुरा जिले में अब संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इनमें एक जमाती है, जो शामली का रहने वाला है। दूसरी महिला है। यह आगरा की रहने वाली है। इनका यहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगरा का एक युवक भी यहां संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी

आगरा में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए फिरोजाबाद जिले के टूंडला के गांव प्रतापपुरा निवासी युवक के संपर्क में आने वाले दो और युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई। दोनों संक्रमित युवक के दोस्त हैं। 

इसी युवक के संपर्क में आने वाले चार लोग शनिवार को संक्रमित मिले थे। यह सभी आपस में दोस्त हैं और गांव में एक साथ ताश के खेलते थे। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की अब 16 हो गई है। सीएमओ ने कहा कि नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed