{"_id":"5ea5b46bdf1ff97a1b76aa15","slug":"coronavirus-in-up-uttar-pradesh-news-in-hindi-11-more-cases-of-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के 17 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 96","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के 17 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 96
Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार की सुबह संक्रमण मुक्त हुए पांच मरीज डिस्चार्ज होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, तो शाम को आई जांच रिपोर्ट में 17 नए मरीज मिलने से चिंता और बढ़ गई।
जिन 17 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। जिले में अब तक 96 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें आठ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। 87 मामले सक्रिय हैं।
17 नए मरीजों में से छह लोग एक संक्रमित युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। ये सभी इंदिरा नगर क्षेत्र के हैं। महापौर के कैंप कार्यालय पर काम करने वाला जो कर्मचारी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। ये सभी कर्मचारी के परिवार से जुडे़ बताए गए हैं।

तीन लोग संक्रमित वृद्ध के परिवार से
तीन लोग चौकीगेट मुहम्मदगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित हुए वृद्ध के परिवार से हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो लोग संक्रमित हॉटस्पॉट क्षेत्र राही नगर के रहने वाले हैं। ये भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। इन सभी के सैंपल 23 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे।
पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को क्वारंटीन वार्ड से जसराना में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि रविवार रात को मिली रिपोर्ट में 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब इनके संपर्क में आए लोग ट्रेस किए जा रहे हैं।

मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई
सौ शैय्या महिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिला बाद में कोरोना संक्रमित मिलने पर मेडिकल स्टाफ का परीक्षण करा कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मेडिकल स्टाफ से जुडे़ 19 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है।
27 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
दो दिन पहले थाना रामगढ़ के थाना प्रभारी सहित 27 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी को इस लिए क्वारंटीन किया गया था क्योंकि इनके द्वारा हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति बाद में कोरोना संक्रमित मिला था। रविवार को थाना प्रभारी सहित 27 पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।