फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: thirteen news cases of Covid-19 in agra

CoronaVirus In Agra: ताजनगरी में 13 मरीज और बढ़े, अब संक्रमितों की संख्या हुई 348

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
सार

आगरा में लगातार 24वें दिन कोरोना मरीज मिले हैं। 
पूरे जिले में अब तक कुल 348 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: thirteen news cases of Covid-19 in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 24 घंटे के बाद शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस के 13 मरीज और मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 348 हो गई है। सभी नए मरीज हॉटस्पॉट क्षेत्रों से हैं। इससे पहले बृहस्तपतिवार की सुबह आठ मरीज मिले थे। अप्रैल में लगातार 24वें दिन कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब आगरा में संक्रमितों की संख्या 348 हो गई है। शुक्रवार को आए मामलों में एक सिनर्जी हॉस्पिटल के पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। जबकि चार अन्य में लक्षण के आधार पर वायरस की पुष्टि हुई हैं। बाकी लोग संक्रमितों के संपर्क से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्तपिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मुकेश वत्स ने कहा कि आगरा में संक्रमण अब घनी बस्तियों में भी पहुंच गया है। यह चिंता की बात है। तीसरे चरण (सामुदायिक संक्रमण) का खतरा पैदा हो गया है। नए इलाकों में संक्रमण पुराने संक्रमितों के संपर्क से जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में हैं, क्योंकि मरीजों के संपर्क का पता है। लोगों को चाहिए कि वे घरों में ही रहें और सतर्क रहें। आसपास नजर रखें, संक्रमित क्षेत्र की तरफ जरूरी काम से भी न जाएं। घर में कोई सामान लाए हैं, जो उसे सैनिटाइज करें।

एक और चिकित्सक ने दी कोरोना को मात

कोरोना वायरस के मरीज भले ही लगातार बढ़ रहे हों, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 31 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी और उनका मैनेजर उसकी पत्नी दिल्ली से ठीक होकर आए थे। चार मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। यह चारों जमाती थे। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं।

शहर के नामनेर स्थित एसआर हॉस्पिटल के डॉ. अंकुर बंसल शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनके पिता अभी भर्ती हैं। इस तरह से अभी तक 31 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से सात दिल्ली से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए, बाकी का यहीं इलाज पाकर डिस्चार्ज हुए हैं।
  
डॉ. अंकुर बंसल के पिता की तबियत खराब होने पर 31 मार्च को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती हुए। यहां कोरोना वायरस की आंशका पर नमूने लिए गए। डॉ. अंकुर बंसल को भी एक अप्रैल को भर्ती हुए, इनका भी नमूना लिया गया। दोनों की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

चिकित्सकीय निगरानी में डॉ. अंकुर की तबियत में तेजी से सुधार हुआ। इनके पिता की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। यह अभी आईसीयू में ही भर्ती हैं। डिस्चार्ज हुए चिकित्सक की पत्नी डॉ. निधि बंसल ने बताया कि पति पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। पिताजी अभी भर्ती हैं। पति उन्हीं की देखरेख क लिए गुरुग्राम में ही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed