{"_id":"5e627fb98ebc3eeb3e6e0aaa","slug":"coronavirus-entrance-to-soamibagh-samadh-closed-in-dayalbagh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरसः राधास्वामी सत्संग सभा ने लिया निर्णय, स्वामीबाग समाध में प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरसः राधास्वामी सत्संग सभा ने लिया निर्णय, स्वामीबाग समाध में प्रवेश बंद
Sat, 07 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:05 AM IST
सार
2500: विदेशी पर्यटक आते हैं महीने में
4500: देशी पर्यटक आते हैं महीने में
16: महीने पहले खोला गया था समाध
विज्ञापन
स्वामीबाग समाध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस के शहर में मामलों को देखते हुए राधास्वामी सत्संग सभा ने स्वामीबाग समाध में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इस बाबत वेबसाइट पर जानकारी के साथ और प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
स्वामीबाग समाध पर महीने में लगभग सात हजार पर्यटक और अनुयायी दर्शन करने आते हैं। पिछले महीने ढाई हजार विदेशी और करीब साढ़े चार हजार देशी पर्यटक आए थे। विदेशों में और अब आगरा में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद राधास्वामी सत्संग काउंसिल ने समाध को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया।
इसको सेनेटाइज भी कराया जाएगा। स्वामीबाग नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि समाध पर विदेशी पर्यटक भी आते हैं, ऐसे में एहतियातन समाध में प्रवेश बंद कर दिया है। हालात सामान्य होने पर ही समाध को दर्शन के लिए खोला जाएगा। इसकी जानकारी समाध की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। प्रवेश द्वार पर सूचना भी चस्पा कर दी है।

Trending Videos
सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क है प्रवेश
आम लोगों के लिए नवंबर, 2018 में पवित्र समाध को खोला गया था। इसमें देशी-विदेशी सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क है। समाध का निर्माण 1904 में शुरू हुआ था। यह 51 कुओं की नींव पर बनी है। इसमें राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरनधनी स्वामी महाराज की चरण पादुकाएं रखी हुई हैं।
स्वामीबाग में कराई गई फॉगिंग
स्वामीबाग में फॉगिंग कराई गई, आसपास सफाई अभियान भी चला। लोगों को छींकने-खांसते वक्त रुमाल और हाथों की सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया।