{"_id":"60818fbb8ebc3e7c19187b62","slug":"coronavia-infected-kovid-level-two-hospitalized-mainpuri-news-agr489500015","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह कोविड अस्पताल में भर्ती एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 90 पहुंच गई है।
शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने पर 19 अप्रैल को जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह चार बजे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें ऑक्सीजन दिया गया लेकिन इसके बाद भी उनकी मौत हो गई।
वृद्ध की मौत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर अस्पताल प्रशासन ने कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार वृद्ध के शव को सीधे शमशान घाट ले जाया गया। यहां पीपीई किट पहनकर दो परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला ने छिबरामऊ में तोड़ा दम
किशनी। क्षेत्र के गांव कुम्हौल निवासी छोटे शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी संगीता शर्मा वर्तमान में जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ में निवास करती हैं। 19 अप्रैल को वह कुम्हौल में मतदान करने आई थी। इसके बाद वापस छिबरामऊ जाने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें छिबरामऊ के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात छिबरामऊ अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार उनके शव को श्रृंगीरामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद