{"_id":"5ec92eb33b3acc06e11743f1","slug":"corona-warriors-sing-song-hum-honge-kamyab-in-isolation-ward-of-covid-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के चिकित्सकों की ‘म्यूजिक थेरेपी’, कोरोना वार्ड में गूंजा-हम होंगे कामयाब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के चिकित्सकों की ‘म्यूजिक थेरेपी’, कोरोना वार्ड में गूंजा-हम होंगे कामयाब...
Sun, 24 May 2020 01:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना योद्धा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से जंग में ताजनगरी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे इस जंग के योद्धा उत्साहित हैं। इसी उत्साह में अपने उपचार को नया रंग देते हुए उन्होंने शुक्रवार शाम जो किया उसे ‘म्यूजिक थेरेपी’ कहा जा सकता है।
इसी के तहत आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में शुक्रवार शाम सात बजे 'हम होंगे कामयाब...गीत और फिर भारत माता के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन
यह गीत आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रहे चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने गाया। उन्होंने गीत के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए। दरअसल इनकी वार्ड में 14 दिन की डयूटी का यह आखिरी दिन था। जाने से पहले चिकित्सकों ने मरीजों को हौसला बढ़ाने के लिए जब सामूहिक रूप से गीत गाया तो मरीज अभिभूत हो उठे।

अब तक 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन में
इतना कि वे खुद भी डॉक्टरों के सुर में सुर मिलाया। नारा लगाने में उनका जोश भी देखने के काबिल था। इसके बाद चिकित्सक हर मरीज के पलंग पर गए। उनकी कुशलक्षेम पूछने के बाद विदा ली। त्वचा रोग विभाग के रेजीडेंट डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि हम सब की आठ से 21 मई तक आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी थी।
इतने दिनों से मरीजों की देखभाल करते हुए उनसे लगाव हो गया। ऐसे में हमने तय किया कि अंतिम दिन मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए गीत गाया जाए। उन्होंने बताया कि भावुक मरीजों ने उनकी इस कोशिश का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह चिकित्सकीय निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। ताकि जल्द से जल्द ठीक हो सकें।