{"_id":"601da6638ebc3e74ad3a2500","slug":"corona-voriyars-agra-city-news-agr479446985","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना वॉरियर्स ने वैक्सीन लगाकर जाहिर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना वॉरियर्स ने वैक्सीन लगाकर जाहिर की खुशी
Sat, 06 Feb 2021 11:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पुलिस अस्पताल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले फार्मासिस्ट योगेश कुमार त्यागी।
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए खाकी ने खूब कवायद की थी। इन्हीं कोरोना वॉरियर्स को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पुलिस अस्पताल और पीएसी में बूथ बनाए गए थे। वैक्सीन लगवाने के बाद कर्मचारियों ने विक्टरी का निशान दिखाकर अन्य को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में दो बूथ बनाए गए थे। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने बताया कि सबसे पहले अस्पताल के फार्मासिस्ट योगेश कुमार त्यागी ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने विक्टरी का निशान बना अन्य को प्रेरित किया। शाम तक दोनों बूथों पर 101 पुलिसकर्मियों के वैक्सीन लगाई गई, जबकि वैक्सीन लगाने के लिए 279 पुलिसकर्मियों को चुना गया था। वैक्सीन लगाने के बाद कर्मचारियों को आधा घंटे तक अपनी निगरानी में रखा गया। किसी को कोई समस्या नहीं हुई। उनके साथ ही मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनिका लाल, चीफ फार्मासिस्ट निहालचंद चौधरी, फार्मासिस्ट योगेश कुमार त्यागी, नर्सिंग सहायक आईनिश, आसारानी सहित अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे। चंद्रप्रकाश, महेश चंद्र, भजनलाल सिंह, कल्पना, चरन सिंह आदि सिपाही ने वैक्सीन लगवाने के बाद एक ही बात कही कि हम सभी को मिलकर इस भागीदारी में आगे आना चाहिए।
पुलिस अस्पताल में एक पुलिसकर्मी आया। उसने कहा कि मोबाइल पर वैक्सीन लगाने का मैसेज आया था। इस पर मैं आया हूं। मुझे बीपी की समस्या है। रात में शराब भी पी थी। इससे किसी तरह की समस्या तो नहीं है। पुलिसकर्मी के सवाल पर चिकित्साधीक्षक ने कहा कि शराब पीने के बाद 48 घंटे तक इंतजार करना होता है। यह सुनकर उक्त पुलिसकर्मी वापस लौट गया।