फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Vaccination of 96 thousand children in four days is a big challenge due to summer holiday in Firozabad schools  

Corona Virus: चार दिन में 96 हजार बच्चों का टीकाकरण बड़ी चुनौती, स्कूलों में छुट्टी से विभाग की परेशानी बढ़ी

Sun, 15 May 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 02:44 PM IST
सार

जिले में 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 साल के बीच के 96 हजार बच्चों को कोरोना रोधी टीकाकरण से जोड़ा गया है। हालांकि टीकाकरण को लेकर अब सबसे बड़ी परेशानी यह हो गई है कि अधिकांश स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो रही हैं।
 

विज्ञापन
Corona Virus Vaccination of 96 thousand children in four days is a big challenge due to summer holiday in Firozabad schools  
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के प्राइवेट स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। 20 मई से परिषदीय स्कूल भी बंद हो जाएंगे, ऐसे में 12 से 14 और 15 से 17 साल आयु वर्ग के 96 हजार बच्चों व किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगा। 

विज्ञापन


जिले में जनवरी माह में 15 से 17 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। इसके लिए 1,75,210 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अभी तक एक लाख 35 हजार किशोरों को टीकाकरण की दूसरी डोज  लग सकी है। 40 हजार किशोर दूसरी व 16 हजार किशोर पहली डोज से वंचित हैं।

विज्ञापन

20 मई से स्कूल हो रहे बंद 

इसी तरह 16 मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसके लिए एक लाख पांच हजार 821 बच्चों का लक्ष्य रखा गया। अभी तक 65 हजार को ही टीकाकरण कराया जा सका है। करीब 40 हजार लोग टीकाकरण से इस आयु वर्ग में भी लोग वंचित है। अब 20 मई से स्कूल बंद होने जा रहे है। ऐसे में 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य चार दिन में पूरा करना विभाग के लिए चुनौती सा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए ये निर्देश 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि सभी ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया है कि कार्ययोजना बना लें जिससे स्कूल बंद होने से पहले लक्ष्य के करीब पहुंचा जा सके। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों और किशोरों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed