फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update Ward Woman Found Positive In District Hospital

जिला अस्पताल की वार्ड आया सहित तीन निकले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों के घर-गली सैनिटाइज

Fri, 10 Jul 2020 06:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 06:30 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण से 247 लोग हुए ठीक
  • 280 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या
  • 12 मरीजों की हुई मौत
  • 21 मरीजों का चल रहा उपचार
  •  

विज्ञापन
Corona Virus Update Ward Woman Found Positive In District Hospital
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में जिला अस्पताल की वार्ड आया सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। 247 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में वार्ड आया के रूप में तैनात एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिला अस्पताल की कर्मचारी के कोरोना संक्रमित निकलने से अन्य स्टाफ की भी जांच कराई गई है। कर्मचारी मोहल्ला बागवान की निवासी है। मोहल्ला कृष्णा नगर में एक 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है। 
विज्ञापन


करहल रोड द्वारिकाधीश मंदिर के पास रहने वाला 20 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित निकला है। युवक हाल ही में नोएडा से आया था। तीनों कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसडीएम रजनीकांत पांडेय और क्षेत्राधिकारी शहर अभय नारायण राय ने तीनों मोहल्लों में पहुंचकर संबंधित गलियों को सील कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घर और गलियों को सैनिटाइज किया है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed