{"_id":"5f0477268ebc3e42c204a0f0","slug":"corona-virus-update-news-mainpuri-10-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 10 कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली, 72 घंटे के लिए बेवर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में 10 कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली, 72 घंटे के लिए बेवर सील
Wed, 08 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:13 AM IST
सार
- जनपद में 276 हुई संक्रमितों की संख्या
- 245 अब तक हुए डिस्चार्ज
- 10 लोगों की संक्रमण से हुई मौत
विज्ञापन
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में मंगलवार को एक साथ दस लोग कोरोना संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला छपट्टी में तीन, आजाद नगर में एक और मंडी धर्मदास में संक्रमित युवक की चचेरी बहन पॉजिटिव निकली है। कस्बा बेवर में एक दुकानदार के संपर्क में आने से तीन दुकानदार सहित पांच लोग संक्रमण की चपेट में आ गए।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है। 245 लोग अब तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 21 मरीजों का अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मंडी धर्मदास में बीते चार जुलाई को युवक, उसकी भाभी और भतीजी संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों की जांच कराई। जांच में युवक की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मोहल्ला छपट्टी में तीन युवक पॉजिटिव निकले। ये सभी पूर्व में मिले संक्रमितों के संपर्क में आए थे।

मोहल्ला आजाद नगर में भी एक युवक पॉजिटिव मिला। कस्बा बेवर में जीटी रोड निवासी इलेक्ट्रिकल सामान का दुकानदार, एक जनरल स्टोर का दुकानदार और एक टेलर सहित पूर्व में कोरोना संक्रमित मिलने दुकानदार के संपर्क में आने से कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 11 वर्षीय बालक भी शामिल है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा है।
एसडीएम ने दी 72 घंटे तक घरों में रहने की सलाह
शहर में पांच कोरोना संक्रमित मिलने पर उपजिलाधिकारी रजनीकांत ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण किया। संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच कराई तो वहीं मोहल्ले के लोगों को 72 घंटे तक घर के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को शहर में पांच कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर एसडीएम रजनीकांत पुलिसबल और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहल्ला छपट्टी, मोहल्ला आजाद नगर और मंडी धर्मदास पहुंचे तीनों जगहों से संक्रमितों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा। एसडीएम ने तीनों मोहल्लों के लोगों को 72 घंटे तक घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी। संबंधित गलियों को पुलिस की मदद से बंद कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग की वहीं नगर पालिका की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज किया।

बेवर 72 घंटे के लिए सील
संक्रमित दुकानदार के संपर्क में आने से एक बालक सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने कस्बा बेवर को 72 घंटे के लिए सील कर दिया है। वहीं पूरे नगर को सैनिटाइज कराया गया है।
तहसीलदार कमलकुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के साथ संबंधित मोहल्लों में पहुंचे। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा गया। टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले परिजनों की स्क्रीनिंग की।