फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Update Mathura Sadar Bazar Police Station Policeman Quarantine

मथुराः थाना सदर बाजार के थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Thu, 28 May 2020 04:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 May 2020 04:14 PM IST
सार

मथुरा जनपद में अब कुल 74 हुई संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
Corona Virus Update Mathura Sadar Bazar Police Station Policeman   Quarantine
मथुरा पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सहित थाने के 11 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। यहां अस्थाई जेल में निरुद्ध एक बंदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। अब मथुरा में कुल संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। चार मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 44 ठीक होकर घर में हैं। हालांकि अभी 128 रिपोर्ट लंबित हैं। सक्रिय केस अब 26 हो गए हैं।
विज्ञापन


आगराः कोरोना संक्रमण से दो और मौतें, पांच नए संक्रमित, 770 हुए ठीक
विज्ञापन


मथुरा में एक आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम के 11 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं इनमें थानाध्यक्ष सदर बाजार भी शामिल हैं। पुलिसकर्मी नगर निगम की टीम पर हुए हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने गई थी। युवक को 25 मई को जेल भेजा था। जेल भेजने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विगत करीब दो माह पूर्व नगर निगम की टीम पर क्लेंसी इंटर कॉलेज स्थित चर्च जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सदर बाजार निवासी युवक भी वांछित था। युवक को 25 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष सदर बाजार समेत 11 पुलिसकर्मी थे। जेल भेजने से पूर्व युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट 27 मई को रात में पॉजिटिव आई। 

स्वास्थ विभाग को जानकारी मिली तो गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के अलावा बंदी के संपर्क में आए थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटीन किया है।

क्वारंटीन किए जाने वाले लोगों में थानाअध्यक्ष सदर बाजार सहित तीन उपनिरीक्षक दो हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल के साथ थानाध्यक्ष का ड्राइवर है। फिलहाल इन्हें पुलिसकर्मियों के लिए बनाए पुलिस मॉडर्न स्कूल में क्वारंटीन किया है।

गुरुवार सुबह इन सभी का सैंपल लिया गया। सैंपल की जांच आने पर जो ठीक होंगे उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। संक्रमितों को इलाज के लिए भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष सदर बाजार ने बताया कि बंदी को जेल भेजते समय उन्होंने उसका कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई फिलहाल सभी क्वारंटीन सेंटर में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed