{"_id":"5ee70d362ddcfc5fe33ae134","slug":"corona-virus-unlock-1-sales-of-computer-laptop-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई से कंप्यूटर-लैपटॉप की बिक्री चमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई से कंप्यूटर-लैपटॉप की बिक्री चमकी
Mon, 15 Jun 2020 11:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:28 AM IST
सार
ऑनलाइन क्लासेज के कारण बढ़ गई मांग
विज्ञापन
laptop
- फोटो : laptop
विस्तार
टैबलेट, मोबाइल लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर की बिक्री बढ़ जाने से कंप्यूटर मार्केट में इन दिनों रौनक है। इसकी दो वजह हैं। एक तो दफ्तरों का काम घरों से (वर्क फ्रोम होम) हो रहा है। दूसरा पढ़ाई ऑनलाइन हो गई है।
अनलॉक 1.0 में सबसे ज्यादा चमकने वालों में यह कारोबार शामिल है। अकेले शाह मार्केट से रोजाना 30 से 40 टैबलेट बेचे जा रहे हैं। संजय प्लेस से 100 से ज्यादा लैपटॉप की बिक्री हो रही है।
विक्रेताओं का कहना है कि 8 इंच के टेबलेट को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। इसकी स्क्रीन मोबाइल की तुलना में बड़ी होती है। जिससे पढ़ने में सहूलियत होती है। कीमत लगभग 12 हजार है। लॉकडाउन से पहले की बात करें तो टेबलेट की मांग इक्का-दुक्का थी।

Trending Videos
ऑनलाइन पढ़ाई का सेटअप बनाने के लिए को लोग लैपटॉप और प्रिंटर की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में रोजाना औसतन 125 लैपटॉप और इससे दोगुने प्रिंटर बिक रहे हैं। महामारी के दौर में स्कूल कॉलेज, कोचिंग बंद हैं। कारोबारियों ने बताया कि 30 हजार रुपये का लैपटॉप और 10 हजार रुपये के प्रिंटर की सबसे अधिक मांग है।
इस समय अपने शोरूम से 20 टेबलेट बेच चुके हैं। 100 की बुकिंग भी है। - लोकेंद्र अग्रवाल, मोबाइल फोन विक्रेता इन दिनों कंप्यूटर मार्केट में लैपटॉप और प्रिंटर की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। शहर में रोजाना औसतन 375 रोजाना बिक रहे हैं - मुकेश अग्रवाल, कारोबारी
ऑनलाइन क्लासेज के कारण डिमांड आ रही है। बाजार को छह दिन खोल दिये जाएं तो बेहतर होगा। - दिनेश अग्रवाल, कारोबारी
मैंने अपने दो बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए लैपटॉप और प्रिंटर लेकर दिए हैं, क्या करता, दूसरा कोई चारा ही नहीं - संदीप गुप्ता, सदर
इस समय स्कूल, कॉलेज बंद हैं। पढ़ाई घर से ही चल रही है। इसके लिए लैपटॉप की आवश्यकता पड़ रही थी, लेना पड़ा - हरीश सिंघल, डिफेंस स्टेट