{"_id":"5e99faf88ebc3e77453543dc","slug":"corona-virus-sikandra-sabji-mandi-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: लॉकडाउन में सब्जीमंडी में जुटती है सैकड़ों की भीड़, बिना मास्क लगाए सटकर चलते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: लॉकडाउन में सब्जीमंडी में जुटती है सैकड़ों की भीड़, बिना मास्क लगाए सटकर चलते लोग
Sat, 18 Apr 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर, ऑटो, ट्रॉली और ई-रिक्शा से जाम लगा है... दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ है... बगैर मास्क लगाए लोग एक दूसरे से सटकर चले आ रहे हैं... यह दृश्य है सिकंदरा सब्जी मंडी का। बृहस्पतिवार की रात के दो बजे हैं। लॉकडाउन यहां मजाक बना है। पालन कराने के लिए दो सिपाही तैनात हैं लेकिन वे गेट के अंदर गए ही नहीं। गेट पर सैनिटाइज करने के लिए चैंबर भी बना है लेकिन लोग इसमें जा ही नहीं रहे।
आढ़तियों ने बताया कि यह स्थिति बुधवार से ही बनी है। इससे पहले पुलिस सख्ती कर रही थी। सोमवार को तो भीड़ बढ़ने पर लाठी भी बरसाई थी। तब आठ से दस पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे थे। जैसे ही ये दो रह गए, वैसे ही भीड़ अंदर ज्यादा आ रही है। पहले लोग ज्यादा आते थे, तो उन्हें एक एक कर अंदर भेजा जाता था।
मैं मास्क लगाना भूल गया
अमर उजाला टीम ने लोगों से पूछा कि वे मास्क क्यों नहीं लगाए हैं। एक ने जवाब दिया, वह भूल गया। कई लोग ने मुंह कपड़े से ढक लिया।

दो दिन से हुई ढिलाई
पुलिस पहले कम ही लोगों को आने दे रही थी, सामाजिक दूरी का पालन भी करा रही थी, दो दिन से ही ढिलाई हुई, इस कारण भीड़ लग गई - राजवीर, सब्जी विक्रेता
सस्ती सब्जी के चक्कर में आ गए
अगर उन्हें पता होता कि इतनी भीड़ होगी तो न आते। यहां सस्ती सब्जी मिलती है, इसलिए आ गए - ललित कुमार, बोदला
500 सब्जी विक्रेता बढ़ गए हैं
आढ़तियों ने बताया कि लॉकडाउन में कई मेकेनिक, ऑटो वाले, पान वाले, चाऊमीन वाले सब्जी बेच रहे हैं। इनकी संख्या लगभग 500 है। इस कारण भीड़ बढ़ गई है। ये लोग सुबह ही बेचने निकलते हैं, इसलिए रात में भीड़ ज्यादा रहती है।

जानकारी मिली है, कार्रवाई होगी : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से पूछा गया कि सब्जी मंडी में भीड़ क्यों लगने दी जा रही है? उनका कहना है कि इसकी जानकारी मिली है। दो दिन से ही शिकायतें आईं हैं। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब-तलब किया जा रहा है। सिकंदरा थाना प्रभारी से भी रिपोर्ट ली जाएगी। तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध रूप से संचालित बसई सब्जी मंडी बंद
प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित बसई सब्जी मंडी को बंद कर दिया है। मंडी सचिव संजीव राघव ने लाइसेंसधारी व्यापारियों को सूचित किया ही कि वे अब बरौली अहीर सब्जी/पुष्प मंडी में कारोबार करना सुनिश्चित करें।