{"_id":"5eb82bf77f2a1447cf5ed849","slug":"corona-virus-power-department-employee-found-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, परिजनों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, परिजनों को किया क्वारंटीन
Mon, 11 May 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 May 2020 12:05 AM IST
सार
संक्रमित का इलाज कराने वाले चिकित्सक देखते रहे मरीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। रिपोर्ट आने के बाद शनिवार रात मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया। विद्युत कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने रविवार को विद्युत घरों को सैनिटाइज कराया। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी रामनगर क्षेत्र का है। वह दबरई स्थित फीडर पर कार्यरत है। शनिवार देररात आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला। विद्युत कर्मचारी को एफएच मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर जनपद में 179 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने एक केस और बढ़ने की पुष्टि की है।

कोरोना संक्रमित मरीज को सफदरगंज किया रेफर
नई बस्ती में कोरोना संक्रमित मिली 60 वर्षीय महिला को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया गया है। इसका कारण महिला का किडनी का मरीज होना और समय-समय पर डायलिसिस होना बताया गया है।
संक्रमित का इलाज कराने वाले चिकित्सक देखते रहे मरीज
प्रेमनगर डाकबंगला निवासी संक्रमित मरीज की दो दिन पहले सैफई में मौत हो गई थी। इससे पहले मरीज की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सरकारी जिला अस्पताल में इमरजेंसी में एक चिकित्सक ने इसका प्राथमिक उपचार किया था। हालांकि बाद में युवक के संक्रमित युवती के परिवार से जुड़े होने की जानकारी पर उसका सैंपल लिया गया था।
इसके बाद वह पॉजिटिव निकला। वहीं मेडिकल कॉलेज में इस युवक का प्राथमिक उपचार करने वाला चिकित्सक बाद में भी इमजरेंसी में ड्यूटी करते रहे और मरीजों को देखते रहे। बताते हैं कि इस चिकित्सक को क्वारंटीन भी नहीं किया गया।

स्टाफ संक्रमित मिलने पर ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवाएं तीन दिन के लिए बंद
कोरोना के मामले सुहागनगरी की जनता के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से कई चिकित्सक पहले से ही क्वारंटीन हैं। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ को भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है।
अस्पताल में हड़कंप मच गया। तीन दिन के लिए इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन ने शुरू कराई थी। ताकि अन्य बीमारी के मरीजों को इलाज आसानी से मुहैया हो सके। लेकिन अस्पताल में रिसेप्शन पर कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इस कारण कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराकर स्वास्थ्य सेवाएं अगले 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर के सीईओ डीपी टालीवाल ने सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित करने के लिए पत्र लिखा है।