{"_id":"5eb17201250c17191837ade5","slug":"corona-virus-positive-woman-died-in-saifai-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवान की पत्नी की कोरोना संक्रमण से मौत, श्री पारस हॉस्पिटल में हुआ था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के जवान की पत्नी की कोरोना संक्रमण से मौत, श्री पारस हॉस्पिटल में हुआ था इलाज
Wed, 06 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 May 2020 12:11 AM IST
सार
जिला अस्पताल एटा से सैफई रेफर हुई थी महिला
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में 43वीं वाहिनी पीएसी के जवान की पत्नी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को मंगलवार सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मृतका मूल रूप से मैनपुरी जनपद के गांव शहजादपुर की रहने वाली है।
एटा के कासगंज रोड स्थित 43वीं बटालियन में सिपाही की पत्नी क्षय रोग से पीड़ित थी। महिला का इलाज आगरा स्थित श्री पारस हॉस्पिटल से चल रहा था। विगत 15 मार्च को महिला श्री पारस हॉस्पिटल से दवा लेकर आई। जहां कोरोना की जांच को लेकर महिला 22 अप्रैल को मारहरा रोड स्थित सीएस अस्पताल में क्वारंटीन हुई थी।
विगत 22 अप्रैल को ही दंपती का सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया। 26 अप्रैल को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, आगरा जाने के चलते दोनों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए गए। इस दौरान तीन मई को महिला की तबीयत खराब हुई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से चार मई की सुबह गंभीर स्थिति में महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां महिला की कोरोना जांच हुई, यहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सोमवार की देर रात महिला की मौत हो गई। इटावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा इसकी जानकारी एटा सीएमओ डॉक्टर अजय अग्रवाल को दी गई।
संपर्क में आने वाले लोगों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
सीएमओ डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया महिला क्षय रोग से ग्रसित थी। वहीं सैफई में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में महिला व उसके पति के जो लोग संपर्क में आए हैं। उन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
सीएमओ डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि युवक जिले की पीएसी बटालियन का सिपाही था। इसी के चलते वह अन्य सिपाहियों के संपर्क में भी आया होगा। जहां उच्चाधिकारियों से बात कर बटालियन के सिपाहियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।