{"_id":"5ec61f8132124d5e94061bc6","slug":"corona-virus-positive-one-patient-found-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः एक और पॉजिटिव मिला, संख्या हुई 191, 170 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः एक और पॉजिटिव मिला, संख्या हुई 191, 170 मरीज हुए ठीक
Thu, 21 May 2020 11:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 May 2020 11:58 AM IST
सार
- जनपद में 16 सक्रिय मरीज
- 170 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में बुधवार रात आई रिपोर्ट एक और संक्रमित मिला। मोहल्ला कोटला निवासी 13 वर्षीय किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ। किशोर का सैंपल दो दिन पूर्व लिया गया था।
अब जिले में संक्रमितों की संख्या 191 हो गई। वहीं बुधवार रात दो और मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से घर रवाना कर दिया गया। इस प्रकार जिले में कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों की संख्या 170 हो गई है। बुधवार को जिले में एक्टिव केसों की संख्या 16 रह गई।
कंटेनमेंट जोन से कस्बों की ओर जाने वाले रास्तों पर बढ़ाई सख्ती
लॉकडाउन 4.0 में कस्बे के बाजार खोले जाने के बाद कंटेनमेंट जोन से कस्बों की ओर जाने वाले मार्गों पर सख्ती बढ़ा दी गई। बुधवार को पुलिस ने सुभाष तिराहा, बंबा चौराहा, ककरऊ चौराहा के साथ आसफाबाद पर स्थायी रूप से बैरियर लगाने के साथ चेकिंग की।

आसफाबाद चौराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया गया है। वहीं सुभाष तिराहा से शहर के अंदर भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों को भी हाईवे से ही गुजारा गया। इधर, शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को आसफाबाद से बंबा चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं सुभाष तिराहा पर बुधवार को स्थायी रूप से बैरियर लगा दिया गया। हालांकि कंटेनमेंट क्षेत्र का बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों पर लोग चहलकदमी करते नजर आए।
जाटवपुरी से हाजीपुरा जाने वाला मार्ग खुला
जाटवपुरी चौराहा से हाजीपुरा को जाने वाले मार्ग पर जाटवपुरी चौराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगा दिया गया था। इससे लोग हाईवे पर न आ सके लेकिन बुधवार को यहां लगा बैरियर खोल दिया गया। बैरियर खुलने के साथ ही लोगों का आवागमन शुरू हो गया। वहीं नगला बरी से शीतल खां को जाने वाला आधा रास्ता आने जाने के लिए खोल दिया गया।